[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f2gj70newjzmd2":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":59,"categories":61,"source":63,"lang":66,"author":67,"audioState":70,"stats":71,"publishedAt":74,"renderer":75},"6aba9e5fca21c797c7e9a16b","xech-x-jet-neo-review-c4848998","XECH X-Jet NEO Review: कार को अंदर से चमकाने में मदद करता है ये डिवाइस, क्या खरीदना चाहिए","कार की सफाई के लिए अगर कोई टूल तलाश रहे हैं, तो पिछले दिनों हमने ऐसे ही एक डिवाइस को इस्तेमाल किया है.","news",[10,14,19,24,29,34,39,44,49,54],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"XECH X-Jet NEO Review: कार को अंदर से चमकाने में मदद करता है ये डिवाइस, क्या…","कार की सफाई के लिए अगर कोई टूल तलाश रहे हैं, तो पिछले दिनों हमने ऐसे ही एक डिवाइस को इस्तेमाल किया है. ये डिवाइस कार के इंटीरियर की सफाई के साथ ही कई दूसरे काम में भी मदद करता है. हम बात कर रहे हैं एक्सईसीएच के एक्स-जेट नियो की, जो एक एयर डस्टर है. दो हजार रुपये से कम कीमत वाला ये डिवाइस कई काम में मदद करता है. (अपडेटेड 28 सितंबर 2026, 9:29 PM IST)","https:\u002F\u002Fakm-img-a-in.tosshub.com\u002Faajtak\u002Fimages\u002Fstory\u002F202609\u002F6aba8b148625b-xech-x-jet-neo-284315236-16x9.jpg",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"कार हो या बाइक साफ-सफाई के लिए लोग","कार हो या बाइक साफ-सफाई के लिए लोग कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. अमूमन बाहर की साफ सफाई के लिए कपड़े या ब्रश का इस्तेमाल होता है. वहीं कार के अंदर की सफाई के लिए लोग वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कुछ जगहें ऐसे भी होती हैं जहां इनमें से किसी भी तरीके से सफाई नहीं की जा सकती है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fxech-x-jet-neo-review-c4848998\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"खासकर कार की सीट्स के बीच गैप, AC","खासकर कार की सीट्स के बीच गैप, AC वेंट, डैशबोर्ड के कोने जैसे हिस्सों में जमा धूल को निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है. इन जगहों की साफ-सफाई के लिए एक गैजेट हमारे हाथ लगा है. ये एक छोटा एयर डस्टर है, जिसे एक्सईसीएच (XECH) ने तैयार किया है. हम बात कर रहे हैं XECH X-Jet NEO की.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fxech-x-jet-neo-review-c4848998\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"ये एक कॉर्डलेस एयर डस्टर है, जिसे अलग-अलग","ये एक कॉर्डलेस एयर डस्टर है, जिसे अलग-अलग कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इस एयर डस्टर को आप सिर्फ कार की सफाई में नहीं बल्कि लैपटॉप, कीबोर्ड और घर के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की सफाई में यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं पिछले कुछ दिनों के इस्तेमाल में हमारा एक्सपीरियंस कैसा रहा.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fxech-x-jet-neo-review-c4848998\u002F3.webp",{"local":27},{"headline":30,"body":31,"imageUrl":32,"images":33},"एक्स-जेट नियो का डिजाइन कॉम्पैक्ट और हैंडी है","एक्स-जेट नियो का डिजाइन कॉम्पैक्ट और हैंडी है. कंपनी ने इसमें गन-स्टाइल डिजाइन दिया है. कॉम्पैक्ट होने के साथ ही ये बैटरी के साथ आता है. यानी आप इसे चार्ज करके इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका वजन लगभग 243 ग्राम है. हलका और छोटा होने की वजह से इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसमें एक लाइट भी दी गई है, जो बहुत ज्यादा रोशनी तो नहीं करती, लेकिन इमरजेंसी में काम आ सकती है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fxech-x-jet-neo-review-c4848998\u002F4.webp",{"local":32},{"headline":35,"body":36,"imageUrl":37,"images":38},"इसमें एक छोटा डिस्प्ले मिलता है, जो बैटरी","इसमें एक छोटा डिस्प्ले मिलता है, जो बैटरी परसेंट और फैन की पावर को दिखाया है. इसमें मल्टीपल फैन मोड्स मिलते हैं. इसका फायदा ये है कि आप अलग-अलग स्पीड पर इसको इस्तेमाल कर पाएंगे. कॉम्पैक्ट साइज होने की वजह से आप इसे अपनी कार में भी रख सकते हैं. चार्जिंग में इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में ये डिवाइस अच्छा लगता है. कितनी दमदार है ये डिवाइस?","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fxech-x-jet-neo-review-c4848998\u002F5.webp",{"local":37},{"headline":40,"body":41,"imageUrl":42,"images":43},"एक्स-जेट नियो में 120W का ब्रशलेस मोटर दिया","एक्स-जेट नियो में 120W का ब्रशलेस मोटर दिया गया है, जो 110,000 RPM तक घूम सकता है. इसमें 6 अलग-अलग स्पीड लेवल दिए गए हैं, जिसकी वजह से इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. छोटे डिवाइस के हिसाब से इसमें काफी ज्यादा पावर नजर आती है. हाई स्पीड पर ये डिवाइस जमा गंदगी को आसानी से निकालता है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fxech-x-jet-neo-review-c4848998\u002F6.webp",{"local":42},{"headline":45,"body":46,"imageUrl":47,"images":48},"इसे आप एक ब्लोअर की तरह समझ सकते","इसे आप एक ब्लोअर की तरह समझ सकते हैं, जो कई जगहों पर जमी धूल को आसानी से उड़ा देती है. यहां तक घर में लगे जाले तक इससे साफ हो जाते हैं. कार की सफाई की बात करें, तो ये गाड़ी के ऊपर इकट्ठा धूल को हटाता तो है, लेकिन पूरी तरह से सफाई नहीं कर सकता है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fxech-x-jet-neo-review-c4848998\u002F7.webp",{"local":47},{"headline":50,"body":51,"imageUrl":52,"images":53},"यानी ये पेड़ के पत्तों और दूसरी गंदगी","यानी ये पेड़ के पत्तों और दूसरी गंदगी को उड़ा देता है, लेकिन किसी जमी हुई गंदगी को ये पूरी तरह से साफ नहीं कर पाता है. हां, अगर कार के अंदर आपको सफाई करनी है, तो ये डिवाइस कई कोनों और छोटी जगहों से आसानी से गंदगी को निकाल देता है. अगर आप पानी सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, तो ये बहुत कारगर साबित नहीं होता है. पानी को तो ये हटा देता है, लेकिन पानी का निशान रह जाता है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fxech-x-jet-neo-review-c4848998\u002F8.webp",{"local":52},{"headline":55,"body":56,"imageUrl":57,"images":58},"कुल मिलाकर कार में सीट्स के गैप, डैशबोर्ड","कुल मिलाकर कार में सीट्स के गैप, डैशबोर्ड या दूसरे हिस्सों में जमा सूखी धूल आसानी से साफ हो जाती है. आप इसका इस्तेमाल कार के इंटीरियर को साफ करने में कर सकते हैं. इसे वैक्यूम क्लीनर का विकल्प नहीं समझना चाहिए. वैक्यूम क्लीनर के साथ इसे यूज करना ज्यादा फायदेमंद होगा. इसमें एक छोटी लाइट भी दी गई है, जो इमरजेंसी में एक टॉर्च की तरह यूज की जा सकती है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fxech-x-jet-neo-review-c4848998\u002F9.webp",{"local":57},[60],"asia",[62],"World & Politics",{"name":64,"url":65},"Aaj Tak","https:\u002F\u002Fwww.aajtak.in\u002Fauto\u002Fnews\u002Fstory\u002Fxech-x-jet-neo-air-duster-review-price-features-auam-dskc-2655758-2026-09-28?utm_source=rssfeed","hi",{"handle":68,"displayName":69},"spots","Spots",null,{"views":72,"likes":73,"saves":73,"shares":73,"completions":73,"opens":73,"skips":73,"depthSum":73},3,0,"2026-09-28T17:05:35.360Z","local"]