[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$fh6unv8modbcj":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":34,"categories":36,"source":38,"lang":41,"author":42,"audioState":45,"stats":46,"publishedAt":49,"renderer":50},"6abcb6d2ca21c797c7ea0cdf","thar-og-df875e46","कबाड़ रास्तों पर भी नहीं हिलेगी गाड़ी! क्या सच में रोज ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है नई Thar OG?","Mahindra Thar OG को हाल ही में लॉन्च किया गया है.","news",[10,14,19,24,29],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"कबाड़ रास्तों पर भी नहीं हिलेगी गाड़ी!","Mahindra Thar OG को हाल ही में लॉन्च किया गया है. कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इसको खरीदना चाहिए? आइए जानते हैं कैसे है नई Mahindra Thar OG. नई Mahindra Thar OG को चलाने के बाद सबसे ज्यादा जो चीज महसूस होती है, वो है इसका बदला हुआ ड्राइविंग एक्सपीरियंस. खासकर इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक डिफ़रेंशियल लॉक और DaVinci के साथ Watts लिंक पेंटालिंक रियर सस्पेंशन ने Thar को पहले से ज्यादा बेहतर बना दिया है. अब ये सिर्फ ऑफ-रोडिंग के लिए ही नहीं, बल्कि शहर और हाईवे पर भी ज्यादा आरामदायक और आसान लगती है.","https:\u002F\u002Fc.ndtvimg.com\u002F2026-09\u002Fagv80roc_thar_625x300_30_September_26.png?im=FeatureCrop,algorithm=dnn,width=1600,height=900",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"शहर में Electric Power Steering की वजह से","शहर में Electric Power Steering की वजह से Thar को चलाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है. स्टीयरिंग हल्का है और इसका रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा है. ट्रैफिक में गाड़ी चलाने या पार्क करने के दौरान ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है. हाईवे पर स्पीड बढ़ने के साथ स्टीयरिंग में अच्छी स्टेबिलिटी महसूस होती है. वहीं DaVinci और Watts Link Pentalink सस्पेंशन की वजह से गाड़ी ज्यादा स्थिर रहती है. खराब सड़कों और छोटे-बड़े गड्ढों पर भी सस्पेंशन अपना काम अच्छी तरह करता है और Thar ज्यादा आरामदायक महसूस होती है. मैंने इसका Turbo Petrol वेरिएंट चलाया और इंजन का रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा लगा. खासकर हाईवे पर एक्सेलरेशन और ओवरटेकिंग के दौरान पावर की कमी महसूस नहीं होती.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fthar-og-df875e46\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"लेकिन Thar OG की असली परीक्षा तो ऑफ-रोड","लेकिन Thar OG की असली परीक्षा तो ऑफ-रोड पर ही होती है. यहां इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक काफी काम आता है. जब फिसलन या ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर किसी पहिए का ट्रैक्शन कम हो जाता है, तो डिफरेंशियल लॉक गाड़ी को ज्यादा ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है. सस्पेंशन का अच्छा आर्टिकुलेशन और पूरा सेटअप मुश्किल रास्तों पर भी Thar को आसानी से आगे बढ़ने में मदद करता है. पत्थरीले रास्ते, ऊबड़-खाबड़ ट्रैक और खराब रास्तों पर इसका बॉडी कंट्रोल और ट्रैक्शन काफी भरोसा देता है. सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफ-रोडिंग के दौरान आपको गाड़ी से लगातार जूझना नहीं पड़ता. स्टीयरिंग का रिस्पॉन्स समझ में आता है और सस्पेंशन भी रास्ते के हिसाब से खुद को अच्छी तरह संभाल लेता है. Thar OG रोजाना इस्तेमाल करने लायक हो गई","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fthar-og-df875e46\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"नई Thar OG में इन तीनों बदलावों का","नई Thar OG में इन तीनों बदलावों का असर साफ महसूस होता है. इलेक्ट्रिक पावर स्टीयिरंग इसे रोजमर्रा की ड्राइविंग में आसान बनाती है, DaVinci-Watts Link Pentalink Suspension ऑन-रोड कम्फर्ट और स्टेबिलिटी को बेहतर करता है, जबकि Electronic Differential Lock ऑफ-रोड में ट्रैक्शन बनाए रखने में मदद करता है. अब Thar OG सिर्फ एक hardcore ऑफ-रोड SUV नहीं रह गई है. शहर, हाईवे और मुश्किल ऑफ-रोड रास्तों तीनों जगह इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आसान, आरामदायक और कॉन्फिडेंट लगता है. नई Thar OG में अभी भी कुछ चीजें सुधारी जा सकती थीं","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fthar-og-df875e46\u002F3.webp",{"local":27},{"headline":30,"body":31,"imageUrl":32,"images":33},"मैकेनिकल बदलाव तो कंपनी ने काफी बढ़िया किए","मैकेनिकल बदलाव तो कंपनी ने काफी बढ़िया किए हैं लेकिन नई Thar OG में कुछ चीजें अभी भी बेहतर हो सकती थीं. सबसे बड़ी कमी रियर-सीट स्पेस और बूट स्पेस की है. पीछे बैठने के लिए जगह बहुत ज्यादा नहीं है और तीन-डोर डिजाइन की वजह से तक पहुंचना भी थोड़ा मुश्किल है. वहीं, चारों सीटें इस्तेमाल करने पर बूट में ज्यादा सामान रखना आसान नहीं है. इसके अलावा, केबिन में इस्तेमाल होने वाले हार्ड प्लास्टिक इसकी कीमत के हिसाब से थोड़े बेहतर हो सकते थे. अगर यहां थोड़ा ज्यादा प्रीमियम मैटेरियल मिलता तो इसका इंटीरियर एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता. NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fthar-og-df875e46\u002F4.webp",{"local":32},[35],"asia",[37],"World & Politics",{"name":39,"url":40},"NDTV India","https:\u002F\u002Fndtv.in\u002Fauto\u002Fmahindra-thar-og-first-drive-review-highway-off-road-comfort-12118292#publisher=newsstand","hi",{"handle":43,"displayName":44},"spots","Spots",null,{"views":47,"likes":48,"saves":48,"shares":48,"completions":48,"opens":48,"skips":48,"depthSum":48},1,0,"2026-09-30T07:14:26.018Z","local"]