
PPF, सुकन्या और SCSS का ब्याज बढ़ाएगी सरकार? कल होगा बड़ा फैसला
फाइनेंस मिनिस्ट्री छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) को लेकर 30 सितंबर को बड़ा फैसला ले सकती है. यह फैसला स्माल सेविंग स्कीम्स यानी PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में मिलने वाले ब्याज को लेकर है.

