
बदला मौसम का मिजाज: आज नौ राज्यों में आंधी-बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में…
उत्तर भारत पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों पर कहीं राहत तो कहीं आफत की बारिश हो रही है। उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के अलावा पहाड़ों इलाकों में बर्फबारी की खबर है। मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान गिर रहा है।

