
भगत सिंह के ये विचार आज भी क्यों हैं खास?
Bhagat Singh Jayanti 2026: 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई जाती है। देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष, साहस और बलिदान को आज भी याद किया जाता है। भगत सिंह ने कम उम्र में ही ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई और अपने क्रांतिकारी विचारों से देश के युवाओं में नई चेतना जगाई। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और मातृभूमि के लिए समर्पण की मिसाल माना जाता है।

