[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$fmhol3h3a3y3e":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":44,"categories":46,"source":48,"lang":51,"author":52,"audioState":55,"stats":56,"publishedAt":59,"renderer":60},"6abc7ea6ca21c797c7e9fdd4","post-e5e8942b","बिहार: होटल में युवती से रेप और मारपीट कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी रोहित सहनी गिरफ्तार","बेगूसराय में होटल के अंदर युवती से दुष्कर्म और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से गिरफ्तार किया है.","news",[10,14,19,24,29,34,39],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"बिहार: होटल में युवती से रेप और मारपीट कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी रोहित…","बेगूसराय में होटल के अंदर युवती से दुष्कर्म और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बेगूसराय लाने के दौरान रोहित ने पुलिस वाहन से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उसके घुटने में गंभीर चोट लग गई. (अपडेटेड 30 सितंबर 2026, 7:43 AM IST)","https:\u002F\u002Fakm-img-a-in.tosshub.com\u002Faajtak\u002Fimages\u002Fstory\u002F202609\u002F6abc7036a16f5-begusarai-main-accused-in-hotel-rape-assault-case-arrested-301309238-16x9.jpg",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"बेगूसराय में होटल के अंदर युवती से दुष्कर्म","बेगूसराय में होटल के अंदर युवती से दुष्कर्म और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद बेगूसराय लाते समय रोहित ने एक बार फिर भागने की कोशिश की. उसने चलती पुलिस गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसके घुटने में गंभीर चोट लग गई. फिलहाल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-e5e8942b\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"गिरफ्तारी के बाद भाग रहा था रोहित कुमार","गिरफ्तारी के बाद भाग रहा था रोहित कुमार इस मामले में पुलिस ने रोहित के जीजा और नामजद आरोपी विक्रम कुमार को भी गिरफ्तार किया है. विक्रम को बेगूसराय से पकड़े जाने के बाद पुलिस को रोहित के बारे में अहम जानकारी मिली थी. इसके बाद एसटीएफ, एसआईटी और पुलिस की कई टीमें मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गईं.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-e5e8942b\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"पुलिस के मुताबिक तकनीकी सर्विलांस के जरिए पता","पुलिस के मुताबिक तकनीकी सर्विलांस के जरिए पता चला कि रोहित कुमार सहनी समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर बाजार में छिपा हुआ है और वहां से बाहर निकलकर भागने की फिराक में है. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-e5e8942b\u002F3.webp",{"local":27},{"headline":30,"body":31,"imageUrl":32,"images":33},"गिरफ्तारी के बाद पुलिस रोहित को लेकर बेगूसराय","गिरफ्तारी के बाद पुलिस रोहित को लेकर बेगूसराय लौट रही थी. रास्ते में सुल्तानपुर के पास आरोपी ने पेशाब करने के लिए वाहन रोकने को कहा. जैसे ही पुलिस वाहन धीमा हुआ, उसने अचानक गाड़ी से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की. पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान गिरने से उसके दाहिने पैर के घुटने में गंभीर चोट लग गई.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-e5e8942b\u002F4.webp",{"local":32},{"headline":35,"body":36,"imageUrl":37,"images":38},"एसपी ने क्या कहा? रोहित को पहले बछवाड़ा","एसपी ने क्या कहा? रोहित को पहले बछवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ. इसके बाद उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलने पर एसपी मनीष भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-e5e8942b\u002F5.webp",{"local":37},{"headline":40,"body":41,"imageUrl":42,"images":43},"एसपी मनीष ने बताया कि वायरल वीडियो से","एसपी मनीष ने बताया कि वायरल वीडियो से जुड़े मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रोहित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. हालांकि, पुलिस अब उससे पूछताछ कर घटना के पूरे घटनाक्रम और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी. सबसे तेज़ ख़बरों के लिए आजतक ऐप","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-e5e8942b\u002F6.webp",{"local":42},[45],"asia",[47],"World & Politics",{"name":49,"url":50},"Aaj Tak","https:\u002F\u002Fwww.aajtak.in\u002Fbihar\u002Fstory\u002Fbegusarai-main-accused-in-hotel-rape-assault-and-viral-women-video-case-arrested-lcly-strc-2656903-2026-09-30?utm_source=rssfeed","hi",{"handle":53,"displayName":54},"spots","Spots",null,{"views":57,"likes":58,"saves":58,"shares":58,"completions":58,"opens":58,"skips":58,"depthSum":58},1,0,"2026-09-30T03:14:46.483Z","local"]