
कैसे होगी स्पैम कॉल की पहचान?: ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए जारी किए नए…
स्पैम कॉल से परेशान मोबाइल ग्राहकों के लिए नए नियमों में टेलीकॉम कंपनियों की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। अब एआई से संदिग्ध स्पैम कॉल की पहचान होने पर कंपनियों को ग्राहक की शिकायत का इंतजार नहीं करना होगा। पांच या अधिक संदिग्ध सीएलआई मिलने पर कार्रवाई हो सकती है और बार-बार उल्लंघन पर एक साल तक संसाधन बंद किए जा सकते हैं। लेकिन एआई स्पैमर को कैसे पहचानेगा? ग्राहक खुद प्रमोशनल कॉल कैसे रोक पाएंगे?

