Spots

पेजेश्कियान बने 'बाहुबली' तो ट्रंप की सेना को बताया 'कालकेय', प्रभास की फिल्म…

ईरान के इस पोस्ट ने भारत में सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा. इसकी वजह रही कूटनीतिक संदेश देने के लिए ईरान ने भारत की एक बेहद पॉपुलर फिल्म का सीन शेयर किया. कई यूजर्स ने हैदराबाद स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के इस अंदाज पर हैरानी जताई. (अपडेटेड 29 सितंबर 2026, 2:27 PM IST)

ईरान सरकार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ से खासी

ईरान सरकार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ से खासी इंप्रेस नजर आ रही है. तभी तो ईरान के हैदराबाद स्थित कॉन्सुलेट ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के भाषण के बाद बाहुबली के एक बेहद चर्चित युद्ध की क्लिप शेयर की.

बाहुबली की इस वीडियो क्लिप में अमरेंद्र बाहुबली

बाहुबली की इस वीडियो क्लिप में अमरेंद्र बाहुबली को विशाल कालकेय की सेना के सामने डटकर खड़ा देखा जा सकता है. इस क्लिप के साथ पेजेश्कियान के भाषण की एक लाइन भी पोस्ट की गई है, जो पेजेश्कियान ने यूएन में कही थी. उन्होंने कहा था कि हम कभी सिर नहीं झुकाएंगे और न ही घुटने टेकेंगे. ईरान ने क्यों शेयर किया ‘बाहुबली’ का वीडियो?

ईरानी कॉन्सुलेट ने अमरेंद्र बाहुबली के जिस सीन

ईरानी कॉन्सुलेट ने अमरेंद्र बाहुबली के जिस सीन को शेयर किया है, उसमें उन्हें दुश्मनों की विशाल सेना का सामना करते दिखाया गया है.कालकेय की सेना के सामने संख्या में बेहद कम होने के बावजूद बाहुबली पीछे नहीं हटते और पूरी ताकत से मुकाबला करते हैं. इसी सीन को ईरान के उस संदेश से जोड़ा गया, जिसमें पेजेश्कियान ने दबाव और धमकियों के आगे नहीं झुकने की बात कही थी.

कॉन्सुलेट ने एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा

कॉन्सुलेट ने एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने यूएनजीए में कहा कि हम किसी हाल में अपना सिर नहीं झुकाएंगे और ना ही घुटने टेकेंगे.

Dr. Pezeshkian, President of I.R #Iran at UNGA

Dr. Pezeshkian, President of I.R #Iran at UNGA: "Will never bow our head or bend the knee" Like Baahubali standing against the Kalakeyas, we also shed our own blood in sacrifice for the homeland. pic.twitter.com/xc1S9H346Q — Iran In Hyderabad (@IraninHyderabad) September 27, 2026

Dr. Pezeshkian, President of I.R #Iran at UNGA

Dr. Pezeshkian, President of I.R #Iran at UNGA: "Will never bow our head or bend the knee" Like Baahubali standing against the Kalakeyas, we also shed our own blood in sacrifice for the homeland. pic.twitter.com/xc1S9H346Q

ईरान के इस पोस्ट ने भारत में सोशल

ईरान के इस पोस्ट ने भारत में सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा. इसकी वजह रही कूटनीतिक संदेश देने के लिए ईरान ने भारत की एक बेहद पॉपुलर फिल्म का सीन शेयर किया. कई यूजर्स ने हैदराबाद स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के इस अंदाज पर हैरानी जताई. UNGA में क्या बोले मसूद पेजेश्कियान?

मसूद पेजेश्कियान ने 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में

मसूद पेजेश्कियान ने 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित किया. उनके भाषण में ईरान पर लगे प्रतिबंधों, दबाव और धमकियों के साथ अमेरिका के साथ तनाव का मुद्दा प्रमुख रहा.

पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान ऐसे दबाव के

पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान ऐसे दबाव के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा. उनका यह भाषण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के UNGA संबोधन के एक दिन बाद आया, जिसमें ट्रंप ने ईरान का भी जिक्र किया था.

News

पेजेश्कियान बने 'बाहुबली' तो ट्रंप की सेना को बताया 'कालकेय', प्रभास की फिल्म से ईरान ने अमेरिका को घेरा

ईरान के इस पोस्ट ने भारत में सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा.

@spots #asia
Source: Aaj Tak
See more like this