
आज के दिन: मोदी कैबिनेट की चिंतन बैठक का दूसरा चरण आज से, उमर खालिद और शरजील…
नमस्कार! आज है बुधवार, 30 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
Spots 

नमस्कार! आज है बुधवार, 30 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

आज 29 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज से मोदी कैबिनेट की चिंतन बैठक का दूसरा चरण है। इसके साथ ही उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। मोदी कैबिनेट की चिंतन बैठक का दूसरा चरण आज से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट की चिंतन बैठक का दूसरा चरण आज से शुरू होगा। ये बैठक दो दिन चलेगी। इससे पहले बैठक के पहले चरण में 23 और 24 सिंतबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। पीएम ने अपने सभी मंत्रियों के लिए सेवा तीर्थ में चिंतन शिविर का आयोजन किया है। इसके लिए 67 मंत्रियों को अलग-अलग चार समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नेतृत्व अलग-अलग तीनतीन केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं। चार दिन के शिविर के लिए चार थीम तय किए गए हैं। पहले दिन का थीम व्यक्तित्व विकास के जरिये स्व विकास, दूसरे दिन का जनविश्वास से जनाधार, तीसरे दिन (30 सितंबर) का विभागीय सफलता और अंतिम दिन का थीम प्रभावी संवाद होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) विपक्षी गठबंधन की दिल्ली में बैठक
चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों और विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्षी गठबंधन की आज नई दिल्ली में बैठक हो सकती है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी (ममता बनर्जी गुट), सपा समेत दूसरे विपक्षी दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले से तय कार्यक्रम के चलते शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उनका संदेश लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर भी चर्चा हो सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में यूएपीए के तहत आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर आज सुनवाई कर सकता है। इससे पहले 21 सितंबर को न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होनी थी। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक ने सुनवाई टालने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू स्वास्थ्य कारणों से उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद अदालत ने मामले को 30 सितंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
सेलेब्रिटीज के पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामलों में सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट जाह्नवी कपूर, विवेक ओबेरॉय और आराध्या बच्चन की याचिकाओं पर आज सुनावाई कर सकता है। तीनों ने पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर याचिका लगाई है। इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने कहा कि वह पर्सनैलिटी राइट्स के दायरे और स्वरूप को तय करेगा। इसके लिए पहले इन मुकदमों की सुनवाई की जाएगी। न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी ने कहा कि कोर्ट पर्सनैलिटी राइट्स की साफ तस्वीर चाहता है। उन्होंने फैन अकाउंट्स हटाने की मांग पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच भारत और वेस्टइंडीज से बीच चल रही तीन वनडे मैचों की क्रिकेट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। गुवाहाटी में खेला जाने वाला यह मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। पहले मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से मात दी थी।
नमस्कार!
