Spots

बाथरूम के शीशे पर जम जाती है बार-बार भाप? तो ये कुछ तरीके आ सकते हैं काम

गर्म पानी से नहाने के दौरान बाथरूम के शीशे पर भाप जमना आम समस्या है। कुछ आसान घरेलू उपायों और सही वेंटिलेशन की मदद से शीशे पर धुंध कम की जा सकती है। इन तरीकों के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

आपने ये जरूर नोटिस किया होगा कि गर्म

आपने ये जरूर नोटिस किया होगा कि गर्म पानी से नहाते समय बाथरूम का शीशा अचानक धुंधला हो जाता है। ऐसे में शीशे में चेहरा देखना या तैयार होना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, गर्म पानी से निकलने वाली जलवाष्प जब अपेक्षाकृत ठंडी शीशे की सतह के संपर्क में आती है, तो पानी की छोटी-छोटी बूंदों में बदल जाती है। बाथरूम में शीशे पर जमने वाली धुंध को कैट हटाएं? बाथरूम में वेंटिलेशन रखें शीशे पर भाप जमने की समस्या कम करने के लिए बाथरूम हवादार होना चाहिए यानी हवा का फ्लो सही होना चाहिए नहाते समय एग्जॉस्ट फैन उपलब्ध हो तो उसे चलाएं बाथरूम में खिड़की है, तो उसे कुछ समय के लिए खोलकर रखा जा सकता है इससे अंदर जमा नमी बाहर निकलने में मदद मिलती है नहाने से पहले शीशा साफ करें शीशे की सतह पर धूल, तेल या गंदगी होने पर पानी की बूंदें आसानी से टिक सकती हैं इसलिए शीशे को साफ और सूखा रखना भी जरूरी है नहाने से पहले शीशे को साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ सकते हैं इससे सतह पर मौजूद गंदगी हटाने में मदद मिलेगी साबुन की हल्की

परत का घरेलू उपाय कुछ लोग शीशे पर

परत का घरेलू उपाय कुछ लोग शीशे पर बहुत हल्की साबुन की परत लगाने का घरेलू उपाय भी इस्तेमाल करते हैं इसके लिए शीशे पर थोड़ा साबुन लगाकर उसे साफ कपड़े से अच्छी तरह पॉलिश किया जाता है ध्यान रखें कि साबुन ज्यादा मात्रा में न लगाएं वरना शीशे पर धब्बे या धुंधली परत दिखाई दे सकती है कई बार लोग शीशे पर जमा भाप हटाने के लिए सीधे गर्म या ठंडा पानी डाल देते हैं ऐसा करने से बचना बेहतर है शीशे को अचानक तापमान में बदलाव देने के बजाय उसे सूखे या हल्के नम माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करना बेहतर विकल्प है

News

बाथरूम के शीशे पर जम जाती है बार-बार भाप? तो ये कुछ तरीके आ सकते हैं काम

गर्म पानी से नहाने के दौरान बाथरूम के शीशे पर भाप जमना आम समस्या है। कुछ आसान घरेलू उपायों और सही वेंटिलेशन की मदद से शीशे पर धुंध कम की जा सकती है। इन तरीकों के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

@spots #asia
Source: Amar Ujala
See more like this