
मिक्सी की ब्लेड को तेज कैसे करें? ये रहा देसी जुगाड़
कभी ऐसा हुआ है कि आप मिक्सी में चटनी पीसने जा रहे हों और मिक्सी बस चीजों को घुमा रही हो, पर ठीक से पीस न रही हो? ऐसा अक्सर तब होता है जब मिक्सी के ब्लेड की धार कम हो जाती है. हम में से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि अब तो नया ब्लेड डलवाना पड़ेगा या फिर पूरी जार बदलनी पड़ेगी. लेकिन ये जरूरी नहीं है, इसके लिए आपको मार्केट भागने या पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है. आप घर की ही कुछ सामान्य चीजों से इन ब्लेड्स को एकदम नया जैसी धार दे सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान और घरेलू नुस्खे, जिनकी मदद से आप आसानी से घर बैठे धार को तेज कर सकते हैं. सबसे पहले कुछ अंडों के छिलकों को अच्छे से धोकर धूप में सुखा लें. अब इन सूखे छिलकों को मिक्सी के जार में डालें और मिक्सी को कुछ सेकंड के लिए चला दें.

