[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f2vrdyeu9mw4fm":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":57,"categories":59,"source":61,"lang":64,"author":65,"audioState":68,"stats":69,"publishedAt":72,"renderer":73},"6abb85feca21c797c7e9d08f","post-557692a1","कूड़ा साफ करने की 'ऑटोमैटिक' मशीन वायरल, वीडियो देख लोग बोले- हाथ से जल्दी होता","सड़कों से कचरा साफ करने के लिए आई छोटी सी मशीन इन दिनों चर्चा में है.","news",[10,13,18,23,28,33,38,43,48,53],{"headline":6,"body":11,"imageUrl":12,"sourceImageUrl":12},"सड़कों से कचरा साफ करने के लिए आई छोटी सी मशीन इन दिनों चर्चा में है. स्कूटर जैसी दिखने वाली यह मशीन सक्शन पाइप की मदद से सड़क किनारे पड़े रैपर और कागज को खींचकर साफ करती है. मशीन का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके काम करने के तरीके को लेकर मजेदार सवाल भी पूछने शुरू कर दिए. (अपडेटेड 29 सितंबर 2026, 2:18 PM IST)","https:\u002F\u002Fakm-img-a-in.tosshub.com\u002Faajtak\u002Fimages\u002Fstory\u002F202609\u002F6abb7a914ed96-gurgaon-294502780-16x9.jpg",{"headline":14,"body":15,"imageUrl":16,"images":17},"सड़कों पर बिखरे कचरे को साफ करने के","सड़कों पर बिखरे कचरे को साफ करने के लिए अब एक नई मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. छोटी और स्कूटर जैसी दिखने वाली यह मशीन सड़क किनारे पड़े कागज, प्लास्टिक रैपर और दूसरे छोटे कचरे को सक्शन की मदद से खींचकर साफ करती नजर आती है. मशीन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसके बाद इसकी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-557692a1\u002F1.webp",{"local":16},{"headline":19,"body":20,"imageUrl":21,"images":22},"इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सफेद रंग","इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सफेद रंग की इस कॉम्पैक्ट मशीन पर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ गुरुग्राम यानी एमसीजी का लोगो लगा हुआ है. इसे शहर की सड़कों और सार्वजनिक जगहों की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश के तहत इस्तेमाल किया जा रहा है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-557692a1\u002F2.webp",{"local":21},{"headline":24,"body":25,"imageUrl":26,"images":27},"वीडियो में मशीन आकार में काफी छोटी दिखाई","वीडियो में मशीन आकार में काफी छोटी दिखाई देती है. इसे सड़क के किनारे चलाया जा सकता है और इसके साथ एक सक्शन पाइप जुड़ा हुआ है. कर्मचारी इस पाइप को हाथ में लेकर सड़क पर पड़े कचरे की तरफ ले जाता है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-557692a1\u002F3.webp",{"local":26},{"headline":29,"body":30,"imageUrl":31,"images":32},"जैसे ही पाइप को कचरे के पास ले","जैसे ही पाइप को कचरे के पास ले जाया जाता है, मशीन सक्शन के जरिए उसे खींच लेती है. वीडियो में सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक के रैपर और कागज जैसे छोटे कचरे को इस तरह मशीन के अंदर जाते देखा जा सकता है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-557692a1\u002F4.webp",{"local":31},{"headline":34,"body":35,"imageUrl":36,"images":37},"यानी बड़े सफाई वाहनों के मुकाबले यह मशीन","यानी बड़े सफाई वाहनों के मुकाबले यह मशीन सड़क के किनारे या फुटपाथ के पास बिखरे छोटे-छोटे कचरे को उठाने के लिए इस्तेमाल होती दिखाई दे रही है. 'ऑटोमैटिक' मशीन पर क्यों हुई चर्चा?","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-557692a1\u002F5.webp",{"local":36},{"headline":39,"body":40,"imageUrl":41,"images":42},"इस मशीन को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे","इस मशीन को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इसके 'ऑटोमैटिक' बताए जाने पर हुई. जिस पोस्ट में मशीन का वीडियो शेयर किया गया, उसमें इसे 'ऑटोमैटिक गार्बेज क्लीनिंग मशीन' बताया गया था.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-557692a1\u002F6.webp",{"local":41},{"headline":44,"body":45,"imageUrl":46,"images":47},"वीडियो में हालांकि एक कर्मचारी मशीन को चलाता","वीडियो में हालांकि एक कर्मचारी मशीन को चलाता और सक्शन पाइप को हाथ से कचरे की तरफ ले जाता नजर आता है. इसी वजह से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि अगर मशीन को ऑपरेट करने के लिए कर्मचारी की जरूरत पड़ रही है तो इसे ऑटोमैटिक किस अर्थ में कहा जा रहा है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-557692a1\u002F7.webp",{"local":46},{"headline":49,"body":50,"imageUrl":51,"images":52},"🚨 Gurugram Municipality has introduced an Automatic Garbage","🚨 Gurugram Municipality has introduced an Automatic Garbage Cleaning Machine to help keep the city’s streets clean. 🙏 pic.twitter.com\u002FSTaFNCOBtb — Gems (@gemsofbabus_) September 28, 2026","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-557692a1\u002F8.webp",{"local":51},{"headline":49,"body":54,"imageUrl":55,"images":56},"🚨 Gurugram Municipality has introduced an Automatic Garbage Cleaning Machine to help keep the city’s streets clean. 🙏 pic.twitter.com\u002FSTaFNCOBtb X यूजर अशर ने सवाल उठाया कि अगर सफाई व्यवस्था ऑटोमैटिक है तो कर्मचारी को मैनुअल काम क्यों करना पड़ रहा है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-557692a1\u002F9.webp",{"local":55},[58],"asia",[60],"World & Politics",{"name":62,"url":63},"Aaj Tak","https:\u002F\u002Fwww.aajtak.in\u002Ftrending\u002Fstory\u002Fgurugram-new-garbage-cleaning-machine-viral-video-tstf-dskc-2656333-2026-09-29?utm_source=rssfeed","hi",{"handle":66,"displayName":67},"spots","Spots",null,{"views":70,"likes":71,"saves":71,"shares":71,"completions":71,"opens":71,"skips":71,"depthSum":71},3,0,"2026-09-29T09:33:50.532Z","local"]