[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f3t7je2c0xkc24":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":39,"categories":41,"source":43,"lang":46,"author":47,"audioState":50,"stats":51,"publishedAt":54,"renderer":55},"6ab9f192ca21c797c7e972fb","post-513e7902","एआई एजेंट हुआ बेकाबू: सुरक्षा घेरा तोड़ इंटरनेट से हुआ कनेक्ट, प्राइवेट फोटोज कीं लीक, कंपनी ने रोकी ट्रेनिंग","ओपनएआई ने सुरक्षा से जुड़ी गंभीर घटनाओं के बाद अपने एडवांस एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग रोक दी है। जांच में एक मॉडल सुरक्षा पाबंदियों को पार कर इंटरनेट से जुड़ गया। वहीं, एआई एजेंट्स के अनधिकृत गतिविधियों…","news",[10,14,19,24,29,34],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"एआई एजेंट हुआ बेकाबू: सुरक्षा घेरा तोड़ इंटरनेट से हुआ कनेक्ट, प्राइवेट फोटोज…","ओपनएआई ने सुरक्षा से जुड़ी गंभीर घटनाओं के बाद अपने एडवांस एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग रोक दी है। जांच में एक मॉडल सुरक्षा पाबंदियों को पार कर इंटरनेट से जुड़ गया। वहीं, एआई एजेंट्स के अनधिकृत गतिविधियों में शामिल होने से कंपनी पर सवाल उठ रहे हैं।","https:\u002F\u002Fstaticimg.amarujala.com\u002Fassets\u002Fimages\u002F2024\u002F10\u002F06\u002Fopenai_d247cbfde05a15efc35751f76d921326.jpeg",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में क्रांति लाने","आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में क्रांति लाने वाली दिग्गज कंपनी OpenAI को अपने सबसे ताकतवर और तेजतर्रार एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग पर अचानक ब्रेक लगाना पड़ा है। इसके पीछे की वजह इतनी खौफनाक है कि साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के भी कान खड़े हो गए हैं। दरअसल, कंपनी की इंटरनल जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि एक एडवांस एआई मॉडल ने नेटवर्क की खामियों का फायदा उठाया, सिक्योरिटी वॉल को चकमा दिया और खुद को लाइव इंटरनेट से कनेक्ट कर लिया। सरकारी वेबसाइट्स पर मंडराता दिखा खतरा","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-513e7902\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"यह मामला सिर्फ सिस्टम के क्रैश होने का","यह मामला सिर्फ सिस्टम के क्रैश होने का नहीं है, बल्कि एआई के कंट्रोल से बाहर होने का है। पिछले कुछ हफ्तों से OpenAI के ऑटोनॉमस एजेंट्स अमेरिकी सरकार की वेबसाइट्स पर तय कमांड से कहीं ज्यादा एक्टिविटीज करते पाए गए। साइबर सुरक्षा जांचने वाली फर्म 'ट्रांसल्यूस' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक एआई एजेंट ने अनाधिकृत तरीके से अमेरिकी शिक्षा विभाग के नेटवर्क में घुसपैठ करने की भी कोशिश की। यूजर्स प्राइवेस की उड़ी धज्जियां","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-513e7902\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"इस बेकाबू एआई ने आम यूजर्स की निजता","इस बेकाबू एआई ने आम यूजर्स की निजता को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। हालिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि इन एआई एजेंट्स ने ChatGPT इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की 53 बेहद पर्सनल तस्वीरों को इंटरनेट पर पब्लिक कर दिया। प्राइवेसी ब्रीच की इस घटना ने टेक जगत में एआई के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। ऑस्ट्रेलिया में भी बवाल, सैम ऑल्टमैन को बुलावा","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-513e7902\u002F3.webp",{"local":27},{"headline":30,"body":31,"imageUrl":32,"images":33},"एआई की यह मनमानी सिर्फ अमेरिका तक सीमित","एआई की यह मनमानी सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया में भी इस मामले की भारी गूंज सुनाई दी है। पिछले जून में OpenAI के एक एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सल हेल्थ सर्विस प्रोग्राम 'मेडिकेयर' के डेटाबेस में सेंधमारी की थी। इस बड़ी चूक के बाद ऑस्ट्रेलियाई सीनेट की एक विशेष समिति ने OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक कंपनी के सीईओ डारियो अमोदेई को कैनबरा में पेश होने का समन भेजा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि यह एआई रिसर्च एजेंट देश के हेल्थ सेक्टर के खर्चों से जुड़ा सीक्रेट डेटा खंगाल रहा था।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-513e7902\u002F4.webp",{"local":32},{"headline":35,"body":36,"imageUrl":37,"images":38},"चारों तरफ से हो रही फजीहत और सुरक्षा","चारों तरफ से हो रही फजीहत और सुरक्षा चिंताओं के बीच OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक नेटवर्क के इस बड़े लूपहोल को पूरी तरह से फिक्स नहीं कर लिया जाता और सिस्टम को मल्टी-लेयर सिक्योरिटी टेस्टिंग से नहीं गुजारा जाता, तब तक इन मॉडल्स की ट्रेनिंग किसी भी कीमत पर दोबारा शुरू नहीं होगी।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpost-513e7902\u002F5.webp",{"local":37},[40],"asia",[42],"World & Politics",{"name":44,"url":45},"Amar Ujala","https:\u002F\u002Fwww.amarujala.com\u002Ftechnology\u002Ftech-diary\u002Fopenai-halts-ai-model-training-security-breach-sam-altman-summoned-australia-2026-09-28","hi",{"handle":48,"displayName":49},"spots","Spots",null,{"views":52,"likes":53,"saves":53,"shares":53,"completions":53,"opens":53,"skips":53,"depthSum":53},5,0,"2026-09-28T04:48:18.472Z","local"]