Spots

लखनऊ में मूसलाधार बारिश का कहर, भरभराकर गिरा जर्जर मकान, बाल-बाल बचे लोग

लखनऊ में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते एक जर्जर मकान अचानक ढह गया. इस हादसे में आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचा है और मलबे से रास्ता बंद हो गया है full stop गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. (अपडेटेड 28 सितंबर 2026, 4:10 PM IST)

लखनऊ में लगातार चार दिनों की भारी बारिश

लखनऊ में लगातार चार दिनों की भारी बारिश के बाद एक पुराना जर्जर मकान अचानक ढह गया. इस घटना में आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा है. मकान के गिरने से सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया और पूरा रास्ता बंद हो गया. पहले से चेतावनी मिलने के कारण मकान खाली करा लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत या घायल नहीं हुआ. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय निवासी शाहबे आलम ने बताया कि ये काफी पुराना मकान था. गनीमत रही कि हादसे के वक्त अंदर कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि रहने वालों को खतरे को लेकर पहले ही आगाह कर दिया गया था. आलम के अनुसार, उनका घर ठीक सामने है और मलबे की वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है. आसपास छोटे बच्चे भी रहते हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि किसी को कोई चोट नहीं आई. उन्होंने बताया कि अभी तक विभाग से कोई मौके पर नहीं पहुंचा है.

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A dilapidated house

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A dilapidated house collapsed following four consecutive days of heavy rain, causing damage to nearby houses. (Visuals from the spot) pic.twitter.com/f2zutN8Gjm — ANI (@ANI) September 28, 2026

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A dilapidated house

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A dilapidated house collapsed following four consecutive days of heavy rain, causing damage to nearby houses. (Visuals from the spot) pic.twitter.com/f2zutN8Gjm

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि मकान

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि मकान रात के साढ़े बारह बजे गिरा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे.उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को बताया गया था कि बिजली की आपूर्ति काटने के लिए कोई आएगा, ताकि कोई और नुकसान न हो, लेकिन अब तक कोई नहीं आया. रास्ता पूरी तरह से बंद पड़ा है, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं. सबसे तेज़ ख़बरों के लिए आजतक ऐप

News

लखनऊ में मूसलाधार बारिश का कहर, भरभराकर गिरा जर्जर मकान, बाल-बाल बचे लोग

लखनऊ में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते एक जर्जर मकान अचानक ढह गया.

@spots #asia
Source: Aaj Tak
See more like this