Spots

बच्चा रात में दांत किटकिटाता है तो क्या करें?

कई बच्चे रात को सोते समय नींद में दांत पीसने लगते हैं. ऐसे में ज्यादातर पेरेंट्स के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि कहीं बच्चे के पेट में कीड़े तो नहीं हो गए हैं. बच्चे के दांत किटकिटाने को अक्सर पेट में कीड़े होने से जोड़ा जाता है, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है. इससे अलग बच्चे के दांत पीसने के पीछे और भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. इसे लेकर मशहूर पीडियाट्रिशियन पूनीत आनंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि अगर बच्चा रात को सोते समय नींद में दांत पीसता है, तो इस कंडीशन में पेरेंट्स को क्या करना चाहिए- बच्चा नींद में दांत किटकिटाए तो क्या करें?

सबसे पहले एक्सपर्ट बच्चे को शांत करने की

सबसे पहले एक्सपर्ट बच्चे को शांत करने की सलाह देते हैं. खासकर रात को सोने से पहले बच्चे को शांत रखने की कोशिश करें. सोने से पहले बहुत ज्यादा भागदौड़ न करने दें, साथ ही बच्चे को रोज लगभग एक ही टाइम पर सोने की आदत डालें.

एक्सपर्ट बताते हैं, नींद पूरी न होने पर

एक्सपर्ट बताते हैं, नींद पूरी न होने पर भी बच्चा दांत किटकिटाने लगता है, ऐसे में उम्र के हिसाब से बच्चे को पर्याप्त नींद दें.

अगर बच्चा रात को सोते समय मोबाइल चलाता

अगर बच्चा रात को सोते समय मोबाइल चलाता है या टीवी देखता है, तो इससे भी उसकी नींद पर असर पड़ सकता है. ऐसे में जितना हो सके बच्चे को स्क्रीन से दूर रखने की कोशिश करें, खासकर रात को सोने से पहले बच्चे को किसी भी तरह के डिवाइस के पास न जाने दें.

कभी-कभी बच्चा तनाव या चिंता के कारण भी

कभी-कभी बच्चा तनाव या चिंता के कारण भी नींद में दांत पीसने लगता है. ऐसे में इस बात पर भी ध्यान दें. अगर बच्चा किसी चीज से डर रहा है या उसे किसी चीज की चिंता है, तो भी उसे शांत रखने की कोशिश करें.

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, आमतौर पर इन छोटी-छोटी बातों

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, आमतौर पर इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर ही बच्चा दांत पीसना बंद कर देता है. नींद पूरी होने पर बच्चे को इस तरह की परेशानी नहीं होती है, लेकिन अगर बच्चा रोज दांत किटकिटाता है या ये परेशानी बार-बार हो रही है, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर है. NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

News

बच्चा रात में दांत किटकिटाता है तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें बच्चे के दांत पीसने की आदत को कैसे छुड़ाएं

कई बच्चे रात को सोते समय नींद में दांत पीसने लगते हैं.

@spots #asia
Source: NDTV India
See more like this