[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f1erv8e1h66lya":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":59,"categories":61,"source":63,"lang":66,"author":67,"audioState":70,"stats":71,"publishedAt":74,"renderer":75},"6abb2529ca21c797c7e9bffd","pitra-paksha-2026-special-15-70744fb9","Pitra Paksha 2026 Special: घंटों दूध उबालने की झंझट खत्म! इस सीक्रेट ट्रिक से 15 मिनट में श्राद्ध के लिए बनाएं गाढ़ी खीर","Pitra Paksha 2026 Special: पितृपक्ष में श्राद्ध के भोजन के लिए खीर बनाने की सोच रहे हैं?","news",[10,14,19,24,29,34,39,44,49,54],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"Pitra Paksha 2026 Special: घंटों दूध उबालने की झंझट खत्म!","Pitra Paksha 2026 Special: पितृपक्ष में श्राद्ध के भोजन के लिए खीर बनाने की सोच रहे हैं? चावल-काजू की आसान ट्रिक से बिना घंटों दूध पकाए सिर्फ 15 मिनट में गाढ़ी और क्रीमी खीर तैयार कर सकते हैं. जानें पूरी रेसिपी. (अपडेटेड 29 सितंबर 2026, 7:22 AM IST)","https:\u002F\u002Fakm-img-a-in.tosshub.com\u002Faajtak\u002Fimages\u002Fstory\u002F202609\u002F6ab9d4844dc75-kheer-recipe-photo-itg-284419115-16x9.jpg",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"पितृपक्ष में श्राद्ध और तर्पण के दौरान बनाए","पितृपक्ष में श्राद्ध और तर्पण के दौरान बनाए जाने वाले सात्विक भोजन में खीर का खास महत्व माना जाता है. कई घरों में श्राद्ध के भोजन में खीर जरूर बनाई जाती है. लेकिन स्वादिष्ट और गाढ़ी खीर बनाने के लिए दूध को घंटों तक पकाना पड़ता है, जिसकी वजह से इसमें काफी समय लग जाता है. अगर आप भी इसी वजह से खीर बनाने से बचते हैं तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpitra-paksha-2026-special-15-70744fb9\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"आज हम आपको खीर बनाने का ऐसा तरीका","आज हम आपको खीर बनाने का ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसमें दूध को घंटों तक पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और करीब 15 मिनट में ही चावल वाली क्रीमी खीर तैयार हो जाएगी. इस तरीके में चावल और काजू का पेस्ट खीर को जल्दी गाढ़ा करने में मदद करता है. आइए जानते हैं इस आसान तरीके से खीर कैसे बनाएं.श्राद्ध में क्यों खास मानी जाती है खीर? पितृपक्ष में बनाए जाने वाले भोजन में खीर को परोसना परंपरा का हिस्सा है. श्राद्ध के भोजन में इसे सात्विक पकवान के तौर पर शामिल किया जाता है. ऐसे में अगर आप इस बार घर पर श्राद्ध के लिए खीर बना रहे हैं और चाहते हैं कि वो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ गाढ़ी और क्रीमी भी बने, तो ये तरीका आपके काम आ सकता है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpitra-paksha-2026-special-15-70744fb9\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"15 मिनट वाली खीर का क्या है सीक्रेट?","15 मिनट वाली खीर का क्या है सीक्रेट? इस खीर को जल्दी तैयार करने के पीछे भीगे हुए चावल और काजू का बारीक पेस्ट की खास ट्रिक है. चावल को पहले करीब 30 मिनट के लिए भिगोया जाता है. इसके बाद थोड़े से चावल और काजू को पीसकर पेस्ट तैयार कर लिया जाता है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpitra-paksha-2026-special-15-70744fb9\u002F3.webp",{"local":27},{"headline":30,"body":31,"imageUrl":32,"images":33},"खीर के लिए फुल फैट दूध का इस्तेमाल","खीर के लिए फुल फैट दूध का इस्तेमाल किया जाता है और इसे तेज आंच पर पकाया जाता है. चावल को उबलते दूध में डालकर पकाने से वो जल्दी सॉफ्ट होते हैं और अपना स्टार्च छोड़ते हैं. वहीं अंत में तैयार किया गया चावल-काजू का पेस्ट खीर को जल्दी गाढ़ा और क्रीमी बनाने में मदद करता है. खीर बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स करीब 1\u002F2 कप बासमती या पसंद का चावल","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpitra-paksha-2026-special-15-70744fb9\u002F4.webp",{"local":32},{"headline":35,"body":36,"imageUrl":37,"images":38},"1. चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 30","1. चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसी तरह काजू को भी लगभग 30 मिनट पानी में भिगोकर रखें. बाकी ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर अलग रख लें. 2. इलायची को छीलकर उसके सिर्फ दानों का इस्तेमाल करें. इससे खीर में इलायची की खुशबू ज्यादा अच्छी आती है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpitra-paksha-2026-special-15-70744fb9\u002F5.webp",{"local":37},{"headline":40,"body":41,"imageUrl":42,"images":43},"3. एक बड़ी कड़ाही लें. हो सके तो","3. एक बड़ी कड़ाही लें. हो सके तो लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करें. इसमें थोड़ा पानी डालें और फिर 1.5 लीटर फुल फैट दूध डालकर तेज आंच पर गर्म करें.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpitra-paksha-2026-special-15-70744fb9\u002F6.webp",{"local":42},{"headline":45,"body":46,"imageUrl":47,"images":48},"4. इस बीच भीगे हुए चावल में से","4. इस बीच भीगे हुए चावल में से 2-3 चम्मच चावल निकालें और उन्हें भीगे हुए काजू के साथ मिक्सी में डाल दें. इसमें थोड़ा पानी डालकर एकदम बारीक और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब दूध में उबाल आने का इंतजार करें.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpitra-paksha-2026-special-15-70744fb9\u002F7.webp",{"local":47},{"headline":50,"body":51,"imageUrl":52,"images":53},"5. जब दूध में अच्छी तरह उबाल आने","5. जब दूध में अच्छी तरह उबाल आने लगे तो बचे हुए भीगे चावल का पानी निकालकर उन्हें सीधे उबलते दूध में डाल दें. अब खीर को तेज आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpitra-paksha-2026-special-15-70744fb9\u002F8.webp",{"local":52},{"headline":55,"body":56,"imageUrl":57,"images":58},"6. कड़ाही के किनारों पर अगर मलाई या","6. कड़ाही के किनारों पर अगर मलाई या दूध की लेयर चिपकने लगे तो उसे भी खुरचकर दूध में मिलाते रहें. इससे दूध नीचे लगने से भी बचेगा और खीर का स्वाद भी अच्छा रहेगा.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fpitra-paksha-2026-special-15-70744fb9\u002F9.webp",{"local":57},[60],"asia",[62],"World & Politics",{"name":64,"url":65},"Aaj Tak","https:\u002F\u002Fwww.aajtak.in\u002Flifestyle\u002Fkitchen\u002Fstory\u002Fpitra-paksha-2026-shraddh-chawal-kheer-recipe-15-minute-quick-creamy-shradh-mein-gadhi-kheer-jaldi-kaise-banaen-tvist-dskc-2654908-2026-09-29?utm_source=rssfeed","hi",{"handle":68,"displayName":69},"spots","Spots",null,{"views":72,"likes":73,"saves":73,"shares":73,"completions":73,"opens":73,"skips":73,"depthSum":73},3,0,"2026-09-29T02:40:41.141Z","local"]