
MP में काले कुत्ते का आतंक! 24 घंटे के अंदर 35 लोगों को काटा... दहशत में लोग
शिवपुरी में एक काले कुत्ते ने शनिवार से रविवार के बीच करीब 35 लोगों को काटकर घायल कर दिया. मनियर इलाके से शुरू हुआ कुत्ते का आतंक राजेश्वरी रोड और पुरानी शिवपुरी तक पहुंच गया. बच्चों से लेकर बड़ों तक कई लोग उसके हमले का शिकार बने, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. (अपडेटेड 28 सितंबर 2026, 7:21 AM IST)

