[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f1erciiexynf5x":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":58,"categories":60,"source":62,"lang":65,"author":66,"audioState":69,"stats":70,"publishedAt":73,"renderer":74},"6abbad67ca21c797c7e9d37b","mlc-pda-672aa39b","यूपी MLC चुनावः बीजेपी को सवर्णों पर भरोसा तो सपा का दांव PDA पर","उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सियासी बिसात बिछ गई है.","news",[10,13,18,23,28,33,38,43,48,53],{"headline":6,"body":11,"imageUrl":12,"sourceImageUrl":12},"उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सियासी बिसात बिछ गई है. बीजेपी ने अपने पारंपरिक 'सवर्ण' वोट बैंक पर दांव लगाकर कोर मतदाताओं को साधे रखने की कोशिश की है, तो सपा ने अपने 'पीडीए' फॉर्मूले के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत घेराबंदी शुरू कर दी है. (अपडेटेड 29 सितंबर 2026, 4:54 PM IST)","https:\u002F\u002Fakm-img-a-in.tosshub.com\u002Faajtak\u002Fimages\u002Fstory\u002F202609\u002F6abb9a103a77f-akhilesh-yadav-vs-yogi-aadityanath-political-fight-295926699-16x9.jpg",{"headline":14,"body":15,"imageUrl":16,"images":17},"उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) चुनाव की","उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतिक बिसात बिछा दी है. 2027 के विधानसभा चुनाव और राज्यसभा की चुनावी जंग के बीच एमएलसी चुनाव की रणनीति ने सूबे का सियासी पारा बढ़ा दिया है. इसके साथ ही बीजेपी और सपा के बीच जमीनी मुकाबले के लिए योद्धा तय हो गए हैं.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fmlc-pda-672aa39b\u002F1.webp",{"local":16},{"headline":19,"body":20,"imageUrl":21,"images":22},"यूपी में शिक्षक और स्नातक कोटे की एमएलसी","यूपी में शिक्षक और स्नातक कोटे की एमएलसी सीटों के लिए बीजेपी ने मंगलवार को छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इससे पहले सोमवार को ही सपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fmlc-pda-672aa39b\u002F2.webp",{"local":21},{"headline":24,"body":25,"imageUrl":26,"images":27},"एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने जहां अपने पारंपरिक","एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने जहां अपने पारंपरिक और मजबूत सामाजिक आधार यानी 'सवर्ण' उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, वहीं सपा ने अपने विनिंग फॉर्मूले 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को केंद्र में रखकर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. ऐसे में देखना होगा कि एमएलसी की सियासी बाजी कौन मारता है. एमएलसी चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fmlc-pda-672aa39b\u002F3.webp",{"local":26},{"headline":29,"body":30,"imageUrl":31,"images":32},"यूपी में कुल 11 विधान परिषद सीटों पर","यूपी में कुल 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होना है. भाजपा पांच नाम पहले ही घोषित कर चुकी थी और छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान मंगलवार को किया. बीजेपी ने वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह, मेरठ स्नातक सीट से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर पर दांव लगाया है. इसी तरह वाराणसी शिक्षक सीट पर प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट पर इंजीनियर हरिकिशोर त्रिपाठी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fmlc-pda-672aa39b\u002F4.webp",{"local":31},{"headline":34,"body":35,"imageUrl":36,"images":37},"बीजेपी पांच एमएलसी सीटों के लिए पहले ही","बीजेपी पांच एमएलसी सीटों के लिए पहले ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी थी, जिनमें पुराने चेहरे और वर्तमान एमएलसी शामिल हैं. लखनऊ स्नातक सीट पर अवनीश कुमार सिंह, आगरा स्नातक सीट पर डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, लखनऊ शिक्षक सीट पर उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है. एमएलसी चुनाव में सपा के उम्मीदवार","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fmlc-pda-672aa39b\u002F5.webp",{"local":36},{"headline":39,"body":40,"imageUrl":41,"images":42},"यूपी एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने सोमवार","यूपी एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. मिर्जापुर-वाराणसी शिक्षक खंड से वर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से सुशील कुमार, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रकाशचंद्र गुप्ता, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से कमलेश यादव, मुरादाबाद-बरेली शिक्षक क्षेत्र से दानिश अख्तर और मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से नितिन तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fmlc-pda-672aa39b\u002F6.webp",{"local":41},{"headline":44,"body":45,"imageUrl":46,"images":47},"वहीं वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से वर्तमान एमएलसी","वहीं वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा, झांसी स्नातक क्षेत्र से डॉ. मान सिंह यादव, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से शशांक यादव, मेरठ स्नातक क्षेत्र से परमिंदर भाटी और लखनऊ स्नातक क्षेत्र से कांति सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है. बीजेपी ने सवर्णों पर जताया भरोसा","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fmlc-pda-672aa39b\u002F7.webp",{"local":46},{"headline":49,"body":50,"imageUrl":51,"images":52},"एमएलसी चुनाव के उम्मीदवारों के चयन में बीजेपी","एमएलसी चुनाव के उम्मीदवारों के चयन में बीजेपी का मुख्य फोकस अपने कोर वोट बैंक को साधे रखने और सामाजिक संतुलन बनाने पर दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सवर्ण समाज, खासकर ब्राह्मण और क्षत्रिय वर्ग को साधने का दांव चला है. बीजेपी ने एमएलसी चुनाव में पांच ब्राह्मण, तीन ठाकुर, एक कुर्मी, एक वैश्य और एक पंजाबी समुदाय के प्रत्याशी पर भरोसा जताया है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fmlc-pda-672aa39b\u002F8.webp",{"local":51},{"headline":54,"body":55,"imageUrl":56,"images":57},"बीजेपी का पारंपरिक आधार शुरू से ही सवर्ण","बीजेपी का पारंपरिक आधार शुरू से ही सवर्ण जातियों के बीच माना जाता रहा है. एमएलसी चुनाव के जरिए पार्टी इस वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देकर यह संदेश देने की कोशिश में है कि उनके हितों की उपेक्षा नहीं हो रही है. पार्टी ने अपने भरोसेमंद चेहरों पर ही दांव लगाया है ताकि जीत का परचम फहरा सके. बीजेपी ने एक ओबीसी के अलावा किसी अन्य पिछड़े वर्ग को तरजीह नहीं दी है. एमएलसी चुनाव में सपा का 'पीडीए' दांव","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Fmlc-pda-672aa39b\u002F9.webp",{"local":56},[59],"asia",[61],"World & Politics",{"name":63,"url":64},"Aaj Tak","https:\u002F\u002Fwww.aajtak.in\u002Felections\u002Fassembly-chunav\u002Fstory\u002Fup-mlc-elections-2026-caste-politics-bjp-savarna-vs-sp-pda-strategy-ntcpkb-dskc-2656478-2026-09-29?utm_source=rssfeed","hi",{"handle":67,"displayName":68},"spots","Spots",null,{"views":71,"likes":72,"saves":72,"shares":72,"completions":72,"opens":72,"skips":72,"depthSum":72},3,0,"2026-09-29T12:21:59.750Z","local"]