
LIVE: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-राहुल के साथ ममता-तेजस्वी…
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में INDIA ब्लॉक की बैठक शुरू हो चुकी है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, कांग्रेस सांसद केसी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य नेता वहां पहुंच चुके हैं. ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव भी बैठक में पहुंचे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के उपायों पर सभी विपक्षी नेता चर्चा करेंगे. बैठक में गठबंधन की कुल 23 पार्टी में से 21 शामिल हुई है. डीएमके, आप ने इससे दूरी बनाई है. विवाद के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि फॉर्म 6 के साथ अब Annexure-D नहीं देना होगा. राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर कुछ देर में सुनवाई होगी. पीएम मोदी आज शाम 6 बजे प्रगति बैठक करेंगे, जिसमें मंत्री-अधिकारी शामिल होंगे. FSSAI ने वन सीज हॉस्पिटैलिटी का लाइसेंस किया सस्पेंड

