Spots

IND vs WI: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड धराशायी, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार…

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 282वीं पारी में 12 हजार वनडे रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने. विराट कोहली 242 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. रोहित ने इसके बाद 72 गेंदों पर वनडे करियर का 35वां शतक भी जड़ा. (अपडेटेड 30 सितंबर 2026, 9:17 PM IST)

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. 405 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित ने पहले 12 हजार वनडे रन पूरे किए और इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

रोहित ने यह मुकाम 282वीं पारी में हासिल

रोहित ने यह मुकाम 282वीं पारी में हासिल किया. इसके साथ ही वह वनडे में 12 हजार रन तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए. विराट कोहली ने 242 पारियों में यह कारनामा किया था. इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 300 पारियों में 12 हजार रन पूरे किए थे. रोहित के अब 290 मैचों की 282 पार‍ियों में 12,028 रन हो चुके हैं.

📸📸 Cometh the man, Cometh the Hitman 💪

📸📸 Cometh the man, Cometh the Hitman 💪 Rohit Sharma, Take A Bow 🙇‍♂️ Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/o1DFB0kenr — BCCI (@BCCI) September 30, 2026

📸📸 Cometh the man, Cometh the Hitman 💪

📸📸 Cometh the man, Cometh the Hitman 💪 Rohit Sharma, Take A Bow 🙇‍♂️ Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/o1DFB0kenr

सचिन के बाद अब रोहित भी खास क्लब

सचिन के बाद अब रोहित भी खास क्लब में रोहित अब 12 हजार वनडे रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. सबसे कम पारियों में 12 हजार ODI रन

Look what it means to the Hitman 🤩👌

Look what it means to the Hitman 🤩👌 🎥 A memorable celebration during a memorable knock 🥳 Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/V5h46wVK11 — BCCI (@BCCI) September 30, 2026

Look what it means to the Hitman 🤩👌

Look what it means to the Hitman 🤩👌 🎥 A memorable celebration during a memorable knock 🥳 Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/V5h46wVK11 72 गेंद में शतक, फिर 101 पर आउट

12 हजार रन पूरे करने के बाद रोहित

12 हजार रन पूरे करने के बाद रोहित यहीं नहीं रुके. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और 72 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह उनके वनडे करियर का 35वां शतक था. हालांकि शतक पूरा करने के तुरंत बाद ही उनकी पारी खत्म हो गई. रोहित को जेडेन सील्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. उन्होंने 75 गेंदों पर 101 रन बनाए.

Make that 3️⃣5️⃣ ODI HUNDREDS for Rohit Sharma

Make that 3️⃣5️⃣ ODI HUNDREDS for Rohit Sharma 💯 An absolutely scintillating effort to power the chase 🙇‍♂️ Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/MyrTT61yyG — BCCI (@BCCI) September 30, 2026

News

IND vs WI: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड धराशायी, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन के क्लब में ऐसे मारी एंट्री

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया.

@spots #asia
Source: Aaj Tak
See more like this