
न महंगे सेट, न ही तगड़ा वीएफएक्स, गन्ने के खेतों में शूट हुई इस हरियाणवी रामायण…
बॉलीवुड इस समय एक महाकाव्य रामायण की तैयारी में है. 4000 करोड़ का बजट, विशाल सेट, भारी भरकम वीएफएक्स और बड़े सितारे. चर्चाएं इस बात की है कि फिल्म कितनी भव्य होगी, टेक्नोलॉजी कितनी चमकदार दिखेगी. वहीं हाल ही में अंजलि अरोड़ा की रामायण भी आई जो मीम मटीरियल ही बनकर रह गई. इन सब चर्चाओं के बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ना कोई भव्य सेट है, न ग्रीन स्क्रीन और न ही कंप्यूटर से तैयार की गई लंका. सिर्फ हरियाणा के खेत, पेड़, कच्ची राह और ठेठ हरियाणवी संवाद. खेतों को बना दिया लंका, रावण की अकड़ बेमिसाल

