
'सरकार सिर्फ दबाव में बात सुनती है', महिला अपराध के खिलाफ राहुल गांधी का…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने युवाओं, खासकर Gen-Z महिलाओं से बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह ‘बहरी' सरकार सिर्फ दबाव में ही सुनेगी. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल गांधी ने उस सिस्टम को पूरी तरह बदलने की मांग की, जिसके बारे में उनका आरोप है कि वह 'पीड़ित को ही दोषी ठहराता है और अपराधी को बचाता है.'

