Spots

Drishyam 3 देखने जा रहे हैं तो रुकिए!

Drishyam: The Conclusion के साथ 2 अक्टूबर को फ्री पाव भाजी का खास ऑफर मिल रहा है. जानें 4 टिकट बुक करने, पहले 500 ग्राहकों और PVR INOX की पूरी शर्तें. (अपडेटेड 28 सितंबर 2026, 9:29 PM IST)

याद है दृश्यम की वो मशहूर पाव भाजी

याद है दृश्यम की वो मशहूर पाव भाजी, जिसने विजय सालगांवकर की 2 अक्टूबर वाली कहानी में ऐसा तड़का लगाया था कि पूरा मामला ही पलट गया? अब वही पाव भाजी बड़े पर्दे से निकलकर सीधे आपके प्लेट में आने वाली है!

जी हां, Drishyam: The Conclusion की रिलीज के

जी हां, Drishyam: The Conclusion की रिलीज के साथ मेकर्स और सिनेमाघर वालों ने फिल्म के इस आइकॉनिक डिटेल को एक मजेदार ऑफर में बदल दिया है. 2 अक्टूबर को फिल्म देखने जाने वाले कुछ दर्शकों को फ्री पाव भाजी मिलेगी. लेकिन यहां भी दृश्यम वाला ट्विस्ट है- सिर्फ एक टिकट खरीदकर काम नहीं चलेगा. 4 टिकट बुक करो और पाओ फ्री पाव भाजी

अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते

अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको एक ही ट्रांजैक्शन में कम से कम 4 टिकट बुक करने होंगे. यह ऑफर सिर्फ PVR INOX पर लागू है. दृश्यम 3 के लिए पीवीआर आइनॉक्स ऐप या वेबसाइट से एक साथ 4 या उससे ज्यादा टिकट खरीदने वाले पहले 500 योग्य ग्राहकों को फ्री पाव भाजी का कूपन मिलेगा.

मतलब फिल्म भी देखिए और विजय सालगांवकर की

मतलब फिल्म भी देखिए और विजय सालगांवकर की फेमस 2 अक्टूबर वाली कहानी का स्वाद भी चखिए. लेकिन कहानी में अभी एक और ट्विस्ट है...

जैसे दृश्यम में हर चीज इतनी आसान नहीं

जैसे दृश्यम में हर चीज इतनी आसान नहीं थी, वैसे ही यहां भी ऑफर की अपनी शर्तें हैं. सबसे पहले तो यह ऑफर सिर्फ पहले 500 योग्य ग्राहकों के लिए है. दूसरा, 4 या उससे ज्यादा टिकट एक ही ट्रांजैक्शन में खरीदने होंगे. यानी अलग-अलग बुकिंग करके चार टिकट जुटाने से बात नहीं बनेगी.

इसके अलावा फ्री पाव भाजी कूपन को 2

इसके अलावा फ्री पाव भाजी कूपन को 2 अक्टूबर को ही रिडीम किया जा सकेगा और यह सुविधा सभी PVR INOX सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के चुनिंदा सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी.

अब दृश्यम के फैंस को इसका कनेक्शन समझाने

अब दृश्यम के फैंस को इसका कनेक्शन समझाने की जरूरत शायद ही पड़े. लेकिन पहली फिल्म में अजय देवगन का किरदार विजय सालगांवकर अपने परिवार के साथ 2 अक्टूबर को पणजी में होने की कहानी बनाता है. परिवार के मुताबिक उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद के सत्संग में हिस्सा लिया, पाव भाजी खाई और अगले दिन वापस लौटे.

सुनने में ये बातें बिल्कुल आम लगती हैं

सुनने में ये बातें बिल्कुल आम लगती हैं, लेकिन विजय ने इन्हीं छोटी-छोटी डिटेल्स को जोड़कर अपने परिवार के लिए एक मजबूत कहानी तैयार की थी. और बस यहीं से पाव भाजी सिर्फ एक खाना नहीं रही. वह दृश्यम की कहानी की सबसे यादगार चीजों में शामिल हो गई. स्क्रीन की कहानी अब आपके प्लेट में!

सालों बाद दृश्यम का आखिरी चैप्टर सिनेमाघरों में

सालों बाद दृश्यम का आखिरी चैप्टर सिनेमाघरों में पहुंचने वाला है और इस बार फिल्म की वही पाव भाजी सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं होगी. 2 अक्टूबर को फिल्म देखिए, चार टिकट बुक कीजिए और किस्मत अच्छी रही तो फ्री पाव भाजी भी खाइए. वैसे विजय सालगांवकर को अपनी पाव भाजी वाली कहानी पर लोगों को यकीन दिलाने के लिए काफी दिमाग लगाना पड़ा था. आपको बस 4 टिकट बुक करने हैं.

News

Drishyam 3 देखने जा रहे हैं तो रुकिए! 2 अक्टूबर को थिएटर में फ्री मिलेगी पाव भाजी, जानें कैसे

Drishyam: The Conclusion के साथ 2 अक्टूबर को फ्री पाव भाजी का खास ऑफर मिल रहा है.

@spots #asia
Source: Aaj Tak
See more like this