[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f18s3w9curk0t2":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":39,"categories":41,"source":43,"lang":46,"author":47,"audioState":50,"stats":51,"publishedAt":54,"renderer":55},"6abb25d9ca21c797c7e9c001","aap-21000-10-10-ed2b4e2d","AAP को आशुतोष रांका ने दिया था 21000 रुपये का चंदा, केजरीवाल ने तीन बार दिए 10-10 हजार","आम आदमी पार्टी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 12.10 करोड़ रुपये का योगदान घोषित किया है.","news",[10,14,19,24,29,34],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"AAP को आशुतोष रांका ने दिया था 21000 रुपये का चंदा, केजरीवाल ने तीन बार दिए…","आम आदमी पार्टी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 12.10 करोड़ रुपये का योगदान घोषित किया है. यह पिछले वित्त वर्ष के 38.10 करोड़ रुपये के मुकाबले 68 फीसदी कम है. पार्टी की रिपोर्ट में अशुतोष रांका के 21,100 रुपये और अरविंद केजरीवाल के 30,000 रुपये के योगदान का भी जिक्र है. (अपडेटेड 29 सितंबर 2026, 7:28 AM IST)","https:\u002F\u002Fakm-img-a-in.tosshub.com\u002Faajtak\u002Fimages\u002Fstory\u002F202609\u002F6abb16fe4cdcf-ashutosh-ranka-294012792-16x9.png",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"आम आदमी पार्टी की 2025-26 की डोनेशन रिपोर्ट","आम आदमी पार्टी की 2025-26 की डोनेशन रिपोर्ट सामने आई है. इसके मुताबिक पार्टी को इस वित्त वर्ष में कुल 12.10 करोड़ रुपये का चंदा मिला. यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 68 फीसदी कम है. 2024-25 में AAP ने 38.10 करोड़ रुपये का चंदा घोषित किया था. यह रिपोर्ट पार्टी ने चुनाव आयोग के पास दाखिल की है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Faap-21000-10-10-ed2b4e2d\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"रिपोर्ट में पूर्व AAP प्रवक्ता और अब कॉकरोच","रिपोर्ट में पूर्व AAP प्रवक्ता और अब कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक अशुतोष रांका का नाम भी शामिल है. उन्होंने 2025-26 के दौरान AAP को 21,100 रुपये का चंदा दिया था. यह उनके CJP में जाने से पहले का है. रांका की एंट्री पार्टी की योगदान सूची में दर्ज 1,202 एंट्री में शामिल है. केजरीवाल ने दिए 30 हजार रुपये","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Faap-21000-10-10-ed2b4e2d\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वित्त वर्ष के","AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वित्त वर्ष के दौरान 10-10 हजार रुपये के तीन योगदान दिए. इस तरह उनका कुल योगदान 30,000 रुपये रहा. वहीं, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने 3,500-3,500 रुपये की 12 किस्तों में कुल 42,000 रुपये का योगदान दिया. पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी 10-10 हजार रुपये की 12 किस्तों में कुल 1.20 लाख रुपये का योगदान दिया.' दो बड़े दाताओं से मिले 10 करोड़ रुपये","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Faap-21000-10-10-ed2b4e2d\u002F3.webp",{"local":27},{"headline":30,"body":31,"imageUrl":32,"images":33},"AAP की रिपोर्ट के मुताबिक प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट","AAP की रिपोर्ट के मुताबिक प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट और ट्राइडेंट लिमिटेड ने पार्टी को 5-5 करोड़ रुपये दिए. दोनों का कुल योगदान पार्टी को मिले 12.10 करोड़ रुपये का करीब 83 फीसदी है. ट्राइडेंट की स्थापना AAP के पूर्व राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ने की थी.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Faap-21000-10-10-ed2b4e2d\u002F4.webp",{"local":32},{"headline":35,"body":36,"imageUrl":37,"images":38},"9 जनवरी 2026 को कंपनी की ओर से","9 जनवरी 2026 को कंपनी की ओर से 5 करोड़ रुपये का चेक दिया गया था. AAP का यह आंकड़ा उस वित्त वर्ष का है, जो फरवरी 2025 में दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद पार्टी का पहला पूरा वित्त वर्ष था. सबसे तेज़ ख़बरों के लिए आजतक ऐप","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002Faap-21000-10-10-ed2b4e2d\u002F5.webp",{"local":37},[40],"asia",[42],"World & Politics",{"name":44,"url":45},"Aaj Tak","https:\u002F\u002Fwww.aajtak.in\u002Findia\u002Fnews\u002Fstory\u002Faap-donation-drop-ashutosh-ranka-arvind-kejriwal-contribution-ntc-mnrd-smsr-2655908-2026-09-29?utm_source=rssfeed","hi",{"handle":48,"displayName":49},"spots","Spots",null,{"views":52,"likes":53,"saves":53,"shares":53,"completions":53,"opens":53,"skips":53,"depthSum":53},3,0,"2026-09-29T02:43:37.749Z","local"]