[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$fudiishdcwjdh":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":38,"categories":40,"source":42,"lang":45,"author":46,"audioState":49,"stats":50,"publishedAt":53,"renderer":54},"6abcc49eca21c797c7ea10a3","7-e63af38b","उर्वशी रौतेला: एक्ट्रेस ने एआई कंपनी से मांगा 7 हजार करोड़ का हर्जाना, मिला गजब का जवाब; क्या है पूरा मामला?","Urvashi Rautela Legal Action: बॉलीवुड सेलेब्स अपने पर्सनेलिटी राईट्स को रिजर्व करवा रहे हैं। इसी बीच उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई कंपनी पर अपनी फोटोज और वीडियो का उपयोग करने पर कानूनी कार्यवाही की है। जानें क्या है मामला?","news",[10,13,18,23,28,33],{"headline":11,"body":7,"imageUrl":12,"sourceImageUrl":12},"उर्वशी रौतेला: एक्ट्रेस ने एआई कंपनी से मांगा 7 हजार करोड़ का हर्जाना, मिला गजब…","https:\u002F\u002Fstaticimg.amarujala.com\u002Fassets\u002Fimages\u002F2026\u002F09\u002F30\u002Furavasha-ratal_33151cbc32d24331c5cd533af8b36b8d.jpeg?w=1200&dpr=1.0",{"headline":14,"body":15,"imageUrl":16,"images":17},"अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई","अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई कंपनी पर कानूनी कार्यवाही की है। एक्ट्रेस का आरोप है कि बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीरें और वीडियो का इस्तेमाल किया गया।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F7-e63af38b\u002F1.webp",{"local":16},{"headline":19,"body":20,"imageUrl":21,"images":22},"उर्वशी रौतेला ने लॉस एंजेलिस बेस्ड कंपनी के","उर्वशी रौतेला ने लॉस एंजेलिस बेस्ड कंपनी के खिलाफ एक्शन लिया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि बिना उनकी अनुमति लिए कंपनी ने उनकी फोटोज और वीडियो का उपयोग किया है। इस मामले में उर्वशी की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘हम लॉस एंजिल्स स्थित इस कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इससे हुए डेमेज की कीमत फिलहाल 7,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने उर्वशी की फोटोज और वीडियो का उपयोग कर कई अरबों डॉलर का कारोबार खड़ा किया है। आप अपना ब्रांड बनाएं, कंपनी बनाएं मगर उर्वशी का नाम उससे दूर रखें तब तक आपने उनसे अनुमति न ली हो।’ एआई कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F7-e63af38b\u002F2.webp",{"local":21},{"headline":24,"body":25,"imageUrl":26,"images":27},"उर्वशी रौतेला ने लॉस एंजिल्स स्थित बॉलीवुड.एआई और","उर्वशी रौतेला ने लॉस एंजिल्स स्थित बॉलीवुड.एआई और हॉलीवुड.एआई के संस्थापक और सीईओ शीराज हसन के खिलाफ एक्शन लिया है। इस पर उर्वशी के इस कदम पर शीराज ने भी अपनी तरफ से पोस्ट कर सफाई दी। उन्होंने लिखा, ‘उर्वशी, हमने तुम्हारे मुंह में ये शब्द नहीं डाले। मैं तुम्हें सलाह देता हूं कि जवाब देने से पहले एआई और बॉलीवुड के मनोरंजन जगत के भविष्य के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हासिल कर लो। एआई का उपयोग फिल्में और कई भाषाएं बोलने वाले तथा किसी भी समय काम करने वाले डिजिटल पात्रों को बनाने में किया जा सकता है। उनका यह भी मानना है कि मनोरंजन उद्योग को इन बदलावों को नजरअंदाज करने के बजाय उनके अनुरूप ढलना होगा।’","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F7-e63af38b\u002F3.webp",{"local":26},{"headline":29,"body":30,"imageUrl":31,"images":32},"एआई पर क्या बोलीं उर्वशी रौतेला कुछ दिन","एआई पर क्या बोलीं उर्वशी रौतेला कुछ दिन पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से बॉलीवुड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में सवाल पूछे गए थे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि एआई बॉलीवुड को प्रभावित कर रहा है, साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग से प्यार है।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F7-e63af38b\u002F4.webp",{"local":31},{"headline":34,"body":35,"imageUrl":36,"images":37},"बीते दिनों तिरंगा विवाद में फंसी अभिनेत्री मिस","बीते दिनों तिरंगा विवाद में फंसी अभिनेत्री मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में उर्वशी ने तिरंगे से इंस्पायर्ड गाउन पहना था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं यूजर्स ने इसे भारतीय झंडे के नियमों का उल्लंघन बताया था। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F7-e63af38b\u002F5.webp",{"local":36},[39],"asia",[41],"World & Politics",{"name":43,"url":44},"Amar Ujala","https:\u002F\u002Fwww.amarujala.com\u002Fentertainment\u002Fbollywood\u002Furvashi-rautela-team-accused-company-of-using-her-name-photos-and-videos-without-permission-2026-09-30","hi",{"handle":47,"displayName":48},"spots","Spots",null,{"views":51,"likes":52,"saves":52,"shares":52,"completions":52,"opens":52,"skips":52,"depthSum":52},1,0,"2026-09-30T08:13:18.942Z","local"]