[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f1tylm002m9dsk":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":58,"categories":60,"source":62,"lang":65,"author":66,"audioState":69,"stats":70,"publishedAt":73,"renderer":74},"6aba6740ca21c797c7e98741","650---bbc-news-c47f428e","उज्जैन में 650 साल पुरानी शाही मस्जिद के बाहर झड़प, सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण को लेकर क्या है विवाद? - BBC News हिंदी","Author, विष्णुकांत तिवारीपदनाम, बीबीसी संवाददाता प्रकाशित 28 सितंबर 2026, 12:20 ISTअपडेटेड एक घंटा पहले","news",[10,13,18,23,28,33,38,43,48,53],{"headline":11,"body":7,"imageUrl":12,"sourceImageUrl":12},"उज्जैन में 650 साल पुरानी शाही मस्जिद के बाहर झड़प, सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण…","https:\u002F\u002Fichef.bbci.co.uk\u002Fnews\u002F1200\u002Fbranded_hindi\u002F71f5\u002Flive\u002Fb473cce0-bb03-11f1-a430-4d16ee157c41.jpg",{"headline":14,"body":15,"imageUrl":16,"images":17},"सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए सड़क चौड़ीकरण","सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए सड़क चौड़ीकरण के बीच उज्जैन की करीब 650 साल पुरानी बताई जा रही शाही मस्जिद को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे के करीब विवाद बढ़ गया.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F650---bbc-news-c47f428e\u002F1.webp",{"local":16},{"headline":19,"body":20,"imageUrl":21,"images":22},"रविवार रात से ही छतरी चौक इलाके में","रविवार रात से ही छतरी चौक इलाके में बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास जमा हुए और सोमवार सुबह भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक हो गई. गौरतलब है कि विवाद मस्जिद को लेकर नहीं बल्कि सड़क के विस्तार के लिए इसके एक हिस्से को गिराए जाने को लेकर है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F650---bbc-news-c47f428e\u002F2.webp",{"local":21},{"headline":24,"body":25,"imageUrl":26,"images":27},"झड़प के दौरान पथराव और मारपीट की स्थिति","झड़प के दौरान पथराव और मारपीट की स्थिति बन गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. फ़िलहाल शाही मस्जिद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F650---bbc-news-c47f428e\u002F3.webp",{"local":26},{"headline":29,"body":30,"imageUrl":31,"images":32},"इस मामले पर बात करते हुए उज्जैन के","इस मामले पर बात करते हुए उज्जैन के कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा, \"सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए मास्टर प्लान के मुताबिक सड़कों के चौड़ीकरण और दूसरे निर्माण कार्य चल रहे हैं. सभी धर्म और समुदाय के लोग अपनी इच्छा से इसमें सहयोग कर रहे हैं.\"","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F650---bbc-news-c47f428e\u002F4.webp",{"local":31},{"headline":34,"body":35,"imageUrl":36,"images":37},"\"कई लोग सड़क की जद में आ रहे","\"कई लोग सड़क की जद में आ रहे अपने मकान या धार्मिक स्थल खुद हटा रहे हैं. छतरी चौक में सड़क की जद में आ रहा शाही मस्जिद का हिस्सा भी मुस्लिम समाज के लोग स्वयं हटा रहे हैं. मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह में न आएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में शासन का सहयोग करें.\"","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F650---bbc-news-c47f428e\u002F5.webp",{"local":36},{"headline":39,"body":40,"imageUrl":41,"images":42},"बीबीसी से बात करते हुए उज्जैन के शहर","बीबीसी से बात करते हुए उज्जैन के शहर क़ाज़ी खलीक उर रहमान ने बताया, \"मस्जिद कमेटी और जिला प्रशासन के बीच रविवार रात हुई बातचीत के बाद कमेटी ने उस हिस्से को खुद हटाने का फैसला किया है. कुछ लोग अफवाहों की वजह से गुस्से में हैं. इस वजह से थोड़ी झड़प भी हुई, लेकिन अभी स्थिति सामान्य है.\"","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F650---bbc-news-c47f428e\u002F6.webp",{"local":41},{"headline":44,"body":45,"imageUrl":46,"images":47},"कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ के जवानों","कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ के जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया है. वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F650---bbc-news-c47f428e\u002F7.webp",{"local":46},{"headline":49,"body":50,"imageUrl":51,"images":52},"मस्जिद का जो हिस्सा हटाया जाना है, वह","मस्जिद का जो हिस्सा हटाया जाना है, वह उस सड़क के प्रस्तावित अलाइनमेंट में आ रहा है जिसे उज्जैन नगर निगम 15 मीटर तक चौड़ा करना चाहता है. प्रशासन इसे सिंहस्थ के दौरान बढ़ने वाले यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए जरूरी बता रहा है. सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद उज्जैन नगर निगम के मुताबिक, सड़क चौड़ीकरण का काम उज्जैन विकास योजना 2035 के तहत किया जा रहा है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F650---bbc-news-c47f428e\u002F8.webp",{"local":51},{"headline":54,"body":55,"imageUrl":56,"images":57},"शाही मस्जिद भी सड़क के उसी हिस्से में","शाही मस्जिद भी सड़क के उसी हिस्से में मौजूद है, जिसे 15 मीटर तक चौड़ा करने की योजना है. मस्जिद का एक हिस्सा इस प्रस्तावित सड़क की जद में आ रहा है. क़ाज़ी खलीक उर रहमान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय सिंहस्थ का विरोध नहीं करता.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F650---bbc-news-c47f428e\u002F9.webp",{"local":56},[59],"asia",[61],"World & Politics",{"name":63,"url":64},"BBC Hindi","https:\u002F\u002Fwww.bbc.com\u002Fhindi\u002Farticles\u002Fcm4gd1e7plg8o?at_medium=RSS&at_campaign=rss","hi",{"handle":67,"displayName":68},"spots","Spots",null,{"views":71,"likes":72,"saves":72,"shares":72,"completions":72,"opens":72,"skips":72,"depthSum":72},3,0,"2026-09-28T13:10:24.661Z","local"]