
यूपी बीजेपी ने 5 MLC उम्मीदवारों का ऐलान किया, वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ…
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने विधानपरिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह और मेरठ से दिनेश गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है. वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है. आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया है. खास बात है कि पांच सीटों में तीन पर ब्राह्मण प्रत्याशियों को टिकट मिला है. बीजेपी ने बिहार से भी MLC चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव चुनाव लड़ेंगे.कोसी स्नातक सीट से एनके यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं. दरभंगा स्नातक सीट से डॉक्टर सर्वेश कुमार चुनाव लड़ेंगे.तिरहुत निर्वाचन शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे.

