Spots

फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला इमारत ढही, 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार की शाम फल कारोबारी के घर में तेज धमाके से मकान की ऊपरी दो मंजिलें ढह गईं. हादसे में मलबे में दबने और झुलसने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी शाम करीब 5:30 बजे पीआरवी के जरिए मिली. इसके बाद, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. संकरी गली होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी. इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का अभियान शुरू किया गया.

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सात लोगों को मलबे से निकाला गया. दो घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों

एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ में एक सिलेंडर फटने की बात सामने आई है. मौके पर चार गैस सिलेंडर मिले हैं, जिनमें दो के फटने की बात कही जा रही है. हालांकि, विस्फोट के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है. फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से मुख्य

उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से मुख्य मकान की दो मंजिलें ढह गईं. आसपास के कुछ मकानों की बीम को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि वहां कोई जनहानि नहीं हुई है.

राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को

राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है. पुलिस के मुताबिक, रात में मलबा हटाने के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. बिजली विभाग और स्थानीय स्तर पर लाइट की व्यवस्था की गई है, जबकि जरूरत पड़ने पर बड़ी लाइटें भी मंगाई जाएंगी.

मलबे के अंदर किसी अन्य शख्स के दबे

मलबे के अंदर किसी अन्य शख्स के दबे होने की जानकारी मिलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा जाएगा. हादसे के बाद गृहस्वामी सुरेश उर्फ धुन्नर गुप्ता की भी सदमे से हालत बिगड़ गई. उन्हें भी मेडिकल सहायता दी गई है. पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. विस्फोट क्यों और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है. NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

News

फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला इमारत ढही, 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार की शाम फल कारोबारी के घर में तेज धमाके से मकान की ऊपरी दो मंजिलें ढह गईं.

@spots #asia
Source: NDTV India
See more like this