[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f1vnie3iurqd7m":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":29,"categories":31,"source":33,"lang":36,"author":37,"audioState":40,"stats":41,"publishedAt":44,"renderer":45},"6abb1a9aca21c797c7e9bf37","31-47031cd8","31 साल पुराना अमिताभ, ऐश्वर्या, अभिषेक का गाना, ट्रकों के पीछे लिखी लाइनों से प्रेरित गुलजार ने लिखे बोल, अलीशा, शंकर…","जाने-माने गीतकार-कवि, लेखक और डायरेक्टर गुलजार ने छह दशकों से ज्यादा लंबे अपने करियर में कई तरह के गाने लिखे हैं और इंसानी भावनाओं को शब्दों में पिरोया है.","news",[10,14,19,24],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"31 साल पुराना अमिताभ, ऐश्वर्या, अभिषेक का गाना, ट्रकों के पीछे लिखी लाइनों से…","जाने-माने गीतकार-कवि, लेखक और डायरेक्टर गुलजार ने छह दशकों से ज्यादा लंबे अपने करियर में कई तरह के गाने लिखे हैं और इंसानी भावनाओं को शब्दों में पिरोया है. गुलजार ने फिल्म 'बंटी और बबली' के लिए ऐश्वर्या राय का डांस गाना लिखकर सबको चौंका दिया था. शाद अली की डायरेक्ट की गई फिल्म 'कजरा रे' में अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या ने डांस किया था. यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी.","https:\u002F\u002Fc.ndtvimg.com\u002F2026-09\u002F6avmas1o_amitabh-_625x300_28_September_26.jpg?im=FitAndFill,algorithm=dnn,width=1600,height=900",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"गाने के बोल के बारे में बात करते","गाने के बोल के बारे में बात करते हुए गुलजार ने 2006 में हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था, यहां गंभीर कविता बेमेल लगती. यह गाना मुख्य रूप से उन लाइनों से प्रेरित है जो उत्तर भारत में हाईवे पर तेजी से दौड़ते ट्रकों के पीछे लिखी होती हैं. फिल्म की हीरोइन एक पंजाबी परिवार से है. वह थोड़ी-बहुत अंग्रेजी बोलती है क्योंकि उसका सपना ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना है. लड़का भी एक छोटे शहर का रहने वाला है जो जिंदगी में तेजी से आगे बढ़ना चाहता है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F31-47031cd8\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"कजरा रे गाने के बारे में कजरा रे","कजरा रे गाने के बारे में कजरा रे (Kajra Re) 2005 की सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली का एक बेहद लोकप्रिय और आइकॉनिक आइटम सॉन्ग है. इस गाने को अलीशा चिनाई, शंकर महादेवन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है. इस गाने के बोल प्रसिद्ध गीतकार गुलजार ने लिखे हैं और इसका संगीत शंकर-एहसान-लॉय की जोड़ी ने तैयार किया है. यह गाना आज भी पार्टियों और समारोहों की शान है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F31-47031cd8\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"गुलजार का असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा था","गुलजार का असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा था. कई कलाओं में माहिर गुलजार ने देश को प्यार करने और जीने के लिए एक नई शब्दावली दी है. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत 'मेरा गोरा रंग ले ले' (बंदिनी, 1963) गाने से की थी. उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है और साथ ही दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और साहित्य अकादमी अवॉर्ड भी मिला है. गुलजार के नाम पांच नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 21 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हैं. गुलजार ने हू तू तू, अशोका, फिजा, अक्स, लीला, फिलहाल, साथिया, मकबूल, पिंजर, रेनकोट, पहेली, गुरु, ओमकारा, युवराज, फिराक, कमीने, इश्किया, वीर, हैदर, दृश्यम और किल दिल जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं. ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F31-47031cd8\u002F3.webp",{"local":27},[30],"asia",[32],"World & Politics",{"name":34,"url":35},"NDTV India","https:\u002F\u002Fndtv.in\u002Fbollywood\u002Famitabh-bachchan-aishwarya-rai-abhishek-bachchan-song-inspired-by-lines-written-on-the-back-of-trucks-lyrics-by-gulzar-sung-by-alisha-shankar-javed-12110007#publisher=newsstand","hi",{"handle":38,"displayName":39},"spots","Spots",null,{"views":42,"likes":43,"saves":43,"shares":43,"completions":43,"opens":43,"skips":43,"depthSum":43},3,0,"2026-09-29T01:55:38.649Z","local"]