[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f3al7bs01qua3n":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":39,"categories":41,"source":43,"lang":46,"author":47,"audioState":50,"stats":51,"publishedAt":54,"renderer":55},"6aba49acca21c797c7e984f4","30km-adas-360-tata-nexon-9-suv-cc3d4318","30KM का माइलेज, सनरूफ, ADAS और 360° कैमरा.. Tata Nexon को टक्कर देगी ये 9 लाख वाली SUV","भारत में कार खरीदते वक्त लोग माइलेज पर जरूर ध्यान देते हैं.","news",[10,14,19,24,29,34],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"30KM का माइलेज, सनरूफ, ADAS और 360° कैमरा..","भारत में कार खरीदते वक्त लोग माइलेज पर जरूर ध्यान देते हैं. इस वजह से अच्छी माइलेज देने वाली कार की डिमांड हमेशा रहती है. अब अच्छी बात है कि एक नई सब-कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च होने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ये गाड़ी 30 किमी\u002Fलीटर तक का माइलेज दे सकती है. यानी इस सब-कॉम्पैक्ट SUV की सीधी टक्कर Tata Nexon से होगी. ये भी दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 9 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. Renault जल्द इसको लॉन्च कर सकता है.","https:\u002F\u002Fc.ndtvimg.com\u002F2026-09\u002Fejh2mn1_renault-bridger_625x300_28_September_26.png?im=FaceCrop,algorithm=dnn,width=1600,height=900",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"हम जिस शानदार गाड़ी की बात कर रहे","हम जिस शानदार गाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम Renault Bridger है. ये फ्रांसीसी ब्रांड की ओर से आने वाली एक बिल्कुल नई सब-कॉम्पैक्ट SUV है. इससे भारतीय बाजार को बहुत बड़ी उम्मीदें हैं. Renault Bridger को कई तरह के मॉडर्न पावरट्रेन ऑप्शन्स और ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा. लेकिन इस कार का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका बिल्कुल नया 1.2-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन होगा. ये इसे सेगमेंट में सबसे ऊपर यानी 30 किमी\u002Fलीटर का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग माइलेज हासिल करने में मदद करेगा. ये इंजन खास Miller Cycle तकनीक पर आधारित है. जिसका इस्तेमाल केवल उन्हीं इंजनों में किया जाता है जिन्हें मैक्सिमम फ्यूल एफिशियंसी देने के लिए डिजाइन किया जाता है. Renault Bridger के इंजन ऑप्शन्स","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F30km-adas-360-tata-nexon-9-suv-cc3d4318\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"Renault ने इस 1.2-लीटर हाइब्रिड इंजन का सफल","Renault ने इस 1.2-लीटर हाइब्रिड इंजन का सफल परीक्षण वियना मोटर सिम्पोजियम में एक Dacia Duster कार में किया था. जहां इस भारी-भरकम गाड़ी ने भी पूरे 30 किमी\u002Fलीटर का शानदार माइलेज दर्ज किया था. चूंकि Renault Bridger का वजन डस्टर के मुकाबले काफी कम होगा, इसलिए उम्मीद है कि ये भारतीय सड़कों पर आसानी से 30 किमी\u002Fलीटर से भी ज्यादा का माइलेज देने में सफल रहेगी.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F30km-adas-360-tata-nexon-9-suv-cc3d4318\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"इसके साथ ही, कंपनी इसमें एक किफायती 1.0-लीटर","इसके साथ ही, कंपनी इसमें एक किफायती 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दे सकती है. ऑटोमोटिव की रिपोर्ट के अनुसार, Renault Bridger अपने सेगमेंट की पहली ऐसी सब-कॉम्पैक्ट कार बन सकती है जो ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) यानी चारों पहियों की पावर तकनीक के साथ आएगी. ये फीचर उन लोगों के लिए बेहद रोमांचक होगा जो नॉर्मल बजट में ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ट्रिप्स पर जाना पसंद करते हैं. प्रीमियम और एडवांस फीचर्स की भरमार","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F30km-adas-360-tata-nexon-9-suv-cc3d4318\u002F3.webp",{"local":27},{"headline":30,"body":31,"imageUrl":32,"images":33},"इस सेगमेंट में पहले से मौजूद बेहद मॉडर्न","इस सेगमेंट में पहले से मौजूद बेहद मॉडर्न और हाई-टेक गाड़ियों से मुकाबला करने के लिए Renault अपनी इस एसयूवी को पूरी तरह से फीचर्स से लोड करने वाली है. इसमें एक बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है. कार में पहली बार पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, छोटी जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा और एक पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है. सुरक्षा के लिए इसमें Level-2 ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F30km-adas-360-tata-nexon-9-suv-cc3d4318\u002F4.webp",{"local":32},{"headline":35,"body":36,"imageUrl":37,"images":38},"फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी Renault Bridger को साल","फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी Renault Bridger को साल 2027 के अंत में या 2028 की शुरुआत में भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है. मुंबई में इस शानदार हाइब्रिड SUV की अनुमानित ऑन-रोड कीमतें 9 लाख से 15 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि, फिलहाल हमें इसके लिए ऑफिशियल अनाउसमेंट का इंतजार करना होगा. NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F30km-adas-360-tata-nexon-9-suv-cc3d4318\u002F5.webp",{"local":37},[40],"asia",[42],"World & Politics",{"name":44,"url":45},"NDTV India","https:\u002F\u002Fndtv.in\u002Fauto\u002Frenault-bridger-suv-india-launch-30-kmpl-mileage-hybrid-price-features-competition-tata-nexon-12108706#publisher=newsstand","hi",{"handle":48,"displayName":49},"spots","Spots",null,{"views":52,"likes":53,"saves":53,"shares":53,"completions":53,"opens":53,"skips":53,"depthSum":53},5,0,"2026-09-28T11:04:12.694Z","local"]