
आज से खुलेंगे बैंक! टल गई 3 दिनों की हड़ताल, जानें कल रात बैठक में क्या-क्या…
आम आदमी के लिए राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है. बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच देर रात हुई बातचीत के बाद यह फैसला हुआ. हड़ताल टलने से अर्धवार्षिक क्लोजिंग के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाला संभावित असर भी कम हो गया है. (अपडेटेड 28 सितंबर 2026, 7:30 AM IST)

