
बेटियों की सुरक्षा पर फिर सवाल, पटना में कोचिंग से लौट रही 3 छात्राओं से…
पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन से चार युवकों ने उन्हें रोककर मोबाइल नंबर मांगने की कोशिश की. विरोध करने पर युवकों ने कथित तौर पर हाथापाई और मारपीट की और मौके से फरार हो गए. पुलिस जांच कर रही है. (अपडेटेड 29 सितंबर 2026, 10:41 PM IST)

