[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$fcoijb00ctezd":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":44,"categories":46,"source":48,"lang":51,"author":52,"audioState":55,"stats":56,"publishedAt":59,"renderer":60},"6abca07dca21c797c7ea035e","2026-5216463f","पीआरएल भर्ती 2026: अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में नौकरी का मौका, कितना मिलेगा वेतन और कौन कर सकता है आवेदन?","भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला ने उदयपुर सौर वेधशाला परिसर में प्रशिक्षु भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह मौका टेलीस्कोप, ऑफिस और हिंदी ट्रांसलेशन जैसे क्षेत्रों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है।…","news",[10,14,19,24,29,34,39],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"पीआरएल भर्ती 2026: अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में नौकरी का मौका, कितना मिलेगा…","भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला ने उदयपुर सौर वेधशाला परिसर में प्रशिक्षु भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह मौका टेलीस्कोप, ऑफिस और हिंदी ट्रांसलेशन जैसे क्षेत्रों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।","https:\u002F\u002Fstaticimg.amarujala.com\u002Fassets\u002Fimages\u002F2026\u002F09\u002F30\u002Fpaaarael-bharata-2026_bf7ae494416a9752a4b83bd00c3ea4fc.jpeg?w=1200&dpr=1.0",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) ने उदयपुर सौर वेधशाला","भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) ने उदयपुर सौर वेधशाला परिसर में 4 प्रशिक्षु पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें टेलीस्कोप ऑपरेटर ट्रेनी, ऑफिस ट्रेनी और हिंदी ट्रांसलेटर ट्रेनी समेत अन्य पद शामिल हैं। यह भर्ती कौशल विकास कार्यक्रम के तहत की जा रही है।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F2026-5216463f\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"टेलीस्कोप ऑपरेटर ट्रेनी: इस पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स","टेलीस्कोप ऑपरेटर ट्रेनी: इस पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में डिप्लोमा, बीई\u002Fबीटेक या फिजिक्स\u002Fइलेक्ट्रॉनिक्स में एमएससी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यता परीक्षा में कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। आयु 14 अक्तूबर 2026 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F2026-5216463f\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"ऑफिस ट्रेनी: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्ट्स","ऑफिस ट्रेनी: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्ट्स, कॉमर्स, मैनेजमेंट, साइंस, लॉ या कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है। इंजीनियरिंग उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F2026-5216463f\u002F3.webp",{"local":27},{"headline":30,"body":31,"imageUrl":32,"images":33},"हिंदी ट्रांसलेटर ट्रेनी: हिंदी में 55% अंकों के","हिंदी ट्रांसलेटर ट्रेनी: हिंदी में 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएशन और अंग्रेजी विषय होना चाहिए। या अंग्रेजी में 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएशन और हिंदी विषय होना जरूरी है। हिंदी अनुवाद का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 29 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F2026-5216463f\u002F4.webp",{"local":32},{"headline":35,"body":36,"imageUrl":37,"images":38},"टेलीस्कोप ऑपरेटर ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को","टेलीस्कोप ऑपरेटर ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 28,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इस पद के लिए 2 सीटें हैं। वहीं, ऑफिस ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 23,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे और इसके लिए 1 सीट निर्धारित है। हिंदी ट्रांसलेटर ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इस पद के लिए भी 1 सीट उपलब्ध है।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F2026-5216463f\u002F5.webp",{"local":37},{"headline":40,"body":41,"imageUrl":42,"images":43},"आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, जरूरी शैक्षणिक","आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, जरूरी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी। पीआरएल की आधिकारिक वेबसाइट www.prl.res.in पर जाएं। ‘अवसर’ सेक्शन में जाकर ‘नौकरी रिक्तियां और फेलोशिप कार्यक्रम’ पर क्लिक करें। ‘नौकरी विज्ञापन’ में संबंधित प्रशिक्षु पद का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें। भरे हुए फॉर्म की स्कैन कॉपी तैयार करें। जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाएं। सभी दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म को एक ही पीडीएफ फाइल में रखें। पीडीएफ को recruit@prl.res.in पर ईमेल करें।","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F2026-5216463f\u002F6.webp",{"local":42},[45],"asia",[47],"World & Politics",{"name":49,"url":50},"Amar Ujala","https:\u002F\u002Fwww.amarujala.com\u002Fjobs\u002Fgovernment-jobs\u002Fprl-udaipur-recruitment-2026-check-eligibility-and-application-details-for-trainee-posts-2026-09-30","hi",{"handle":53,"displayName":54},"spots","Spots",null,{"views":57,"likes":58,"saves":58,"shares":58,"completions":58,"opens":58,"skips":58,"depthSum":58},1,0,"2026-09-30T05:39:09.448Z","local"]