
गुरु नक्षत्र गोचर 2026: अक्तूबर की शुरुआत में इन 3 राशि वालों को होगा लाभ…
Guru Nakshatra Gochar 2026: अक्तूबर की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति का महत्वपूर्ण नक्षत्र गोचर होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु 8 अक्तूबर 2026 को अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वह कर्क राशि में भी रहेंगे और उनकी स्थिति यहां उच्च मानी गई है। इसलिए गुरु का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह हैं। ऐसे में गुरु के साथ-साथ बुध का शुभ प्रभाव भी जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। साथ ही जीवन में कई सकारात्मक और मनचाहे बदलाव संभव हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
