
बॉक्स ऑफिस: वर्ल्डवाइड 'पैराडाइज' 150 करोड़ पार, सिद्धार्थ की 'द वन' भी डटी…
Box Office Collection: नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की एंट्री कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इसका जलवा देखने को मिला। इसके अलावा 'द वन' और 'हनुमान अंश' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'द पैराडाइज' के एक दिन बाद यानी 25 सितंबर को 'द वन' सिनेमाघरों में आई। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का टोटल बिजनेस 44.85 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 57.95 करोड़ कमा लिए हैं।

