Spots

मॉनसून अभी और भिगोएगा, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का…

मॉनसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. यूपी से लेकर बिहार तक भारी बारिश का दौर जारी है. जबकि उत्तराखंड, हिमाचल की बर्फबारी ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा समेत उत्तर और पूर्व भारत के तमाम राज्यों में मौसम बदल दिया है. लगातार बारिश की वजह से मॉनसून की विदाई से पहले ही ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. रात में भी ठंडक का एहसास हो रहा है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज भी भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को देशभर के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मॉनसून अक्तूबर के पहले हफ्ते में भी बरसने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने नए प्रेशर सिस्टम की वजह से मॉनसून की विदाई में फिलहाल देर हो रही है. उत्तर प्रदेश में भी बारिश

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का दौर मंगलवार

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहने वाला है. लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश की वजह से यूपी के तापमान में गिरावट हुई है. पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक मौसम पूरी तरह से बदल गया है और यहां हल्की ठंडक हो रही है. आज भी दिनभर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ कई स्थानों पर आंधी-तूफान की संभावना बन रही है. प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, लखनऊ, आगरा समेत 25 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. यूपी में लगातार बारिश की वजह से गंगा समेत 8 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

News

मॉनसून अभी और भिगोएगा, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मॉनसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है.

@spots #asia
Source: NDTV India
See more like this