Spots

₹14,999 में 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, HMD का नया 5G फोन लॉन्च

HMD ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं. बजट कैटिगरी के इस स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Pro में कंपनी ने कई हाई एंड फीचर्स दिए हैं. आइए जानते हैं और क्या कुछ है इस फोन में खास. (अपडेटेड 29 सितंबर 2026, 5:11 PM IST)

अगर आप ₹15,000 के आसपास नया 5G स्मार्टफोन

अगर आप ₹15,000 के आसपास नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बाजार में एक और नया विकल्प आ गया है. HMD ने भारत में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. ये वही कंपनी है जो पहले नोकिया के स्मार्टफोन्स बनाती थी, लेकिन अब ये अपने हैंडसेट्स लेकर आ रही है.

HMD Vibe2 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹14,999

HMD Vibe2 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹14,999 रखी गई है. वहीं इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹16,999 में आएगा. फोन की बिक्री 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी और यह Flipkart Big Billion Days के दौरान उपलब्ध होगा.

HMD ने इस बार अपने फोन को भारतीय

HMD ने इस बार अपने फोन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार करने पर भी खास जोर दिया है. फोन में भारतीय भाषाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया Indus by Sarvam AI दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें Sanchar Saathi को भी शामिल किया है. ₹15 हजार के आसपास क्या मिल रहा है?

HMD Vibe2 Pro 5G में 6.78 इंच का

HMD Vibe2 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और सामान्य इस्तेमाल में इसकी ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है. 120Hz रिफ्रेश रेट का मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और दूसरे एनीमेशन ज्यादा स्मूथ दिखाई देंगे.

फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया

फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है. इसमें 2.4GHz तक की स्पीड वाले दो Cortex-A76 कोर और 2.0GHz तक की स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर हैं. कंपनी इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग, वीडियो देखने और गेमिंग के लिए तैयार फोन के तौर पर पेश कर रही है.

फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. पहला 6GB

फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. पहला 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल है, जिसकी कीमत ₹14,999 है. दूसरा 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल है, जिसकी कीमत ₹16,999 है. माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.

HMD ने Vibe2 Pro 5G में 64MP का

HMD ने Vibe2 Pro 5G में 64MP का Sony IMX682 मुख्य कैमरा दिया है. इसके साथ 2MP का दूसरा कैमरा सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा है. 6000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग

इस फोन की एक बड़ी खासियत इसकी 6000mAh

इस फोन की एक बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है. HMD के मुताबिक इसे पूरे दिन इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और कंपनी बॉक्स में फास्ट चार्जर भी दे रही है.

HMD Vibe2 Pro 5G की सबसे दिलचस्प चीजों

HMD Vibe2 Pro 5G की सबसे दिलचस्प चीजों में से एक इसका Indus by Sarvam AI है. यह AI असिस्टेंट 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और HMD के मुताबिक इसे भारतीय भाषाओं और भारतीय कल्चरल कॉन्टेक्स्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया है.कंपनी ने यह भी कहा है कि Indus के सर्वर्स और डेटा भारत में स्टोर होंगे.

News

₹14,999 में 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, HMD का नया 5G फोन लॉन्च

HMD ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं.

@spots #asia
Source: Aaj Tak
See more like this