
जंगल अभी बंद है, लेकिन टाइगर देखने की बुकिंग फुल, 1 अक्टूबर से खुलेगा…
राजस्थान में 1 अक्टूबर से सरिस्का, रणथंभौर, मुकुंदरा और विषधारी समेत सभी टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे. मानसून के दौरान तीन महीने बंद रहे जंगलों में सफारी की तैयारियां तेज हैं. सरिस्का और रणथंभौर में अक्टूबर की कई सफारियां पहले ही फुल हो चुकी हैं. पर्यटकों को इस सीजन बेहतर टाइगर साइटिंग की उम्मीद है. (अपडेटेड 28 सितंबर 2026, 9:41 PM IST)

