[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f2b5xqjm4gmmra":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":59,"categories":61,"source":63,"lang":66,"author":67,"audioState":70,"stats":71,"publishedAt":74,"renderer":75},"6abb2812ca21c797c7e9c00f","--bbc-news-15591846","यमन के ताइज़ से ग्राउंड रिपोर्ट: युद्ध के बीच जानिए कैसा है यहाँ का जनजीवन - BBC News हिंदी","इमेज स्रोत, Liam Weir\u002FBBC Author, नवाल अल-मग़ाफ़ीपदनाम, सीनियर इंटरनेशनल इन्वेस्टिगेशन्स कॉरेस्पोंडेंट, बीबीसी वर्ल्ड........से, ताइज़, यमन से पदनाम, सीनियर इंटरनेशनल इन्वेस्टिगेशन्स कॉरेस्पोंडेंट…","news",[10,14,19,24,29,34,39,44,49,54],{"headline":11,"body":12,"imageUrl":13,"sourceImageUrl":13},"यमन के ताइज़ से ग्राउंड रिपोर्ट: युद्ध के बीच जानिए कैसा है यहाँ का जनजीवन -…","इमेज स्रोत, Liam Weir\u002FBBC Author, नवाल अल-मग़ाफ़ीपदनाम, सीनियर इंटरनेशनल इन्वेस्टिगेशन्स कॉरेस्पोंडेंट, बीबीसी वर्ल्ड........से, ताइज़, यमन से पदनाम, सीनियर इंटरनेशनल इन्वेस्टिगेशन्स कॉरेस्पोंडेंट, बीबीसी वर्ल्ड ........से, ताइज़, यमन से 'यह पहला ड्रोन है' दक्षिण-पश्चिमी यमन में हमारे साथ चल रहे सैनिक ने कहा. 'आमतौर पर इसके बाद हमला होता है.'","https:\u002F\u002Fichef.bbci.co.uk\u002Fnews\u002F1200\u002Fbranded_hindi\u002Fac93\u002Flive\u002F40db08b0-bb45-11f1-a071-65d2e11c8f4a.jpg",{"headline":15,"body":16,"imageUrl":17,"images":18},"हम झाड़ियों के नीचे छिप गए. ऊपर ड्रोन","हम झाड़ियों के नीचे छिप गए. ऊपर ड्रोन की भनभनाहट लगातार तेज़ होती जा रही थी. इसके बाद हम दोबारा गाड़ी में बैठे और वहाँ से निकल गए. क़रीब 10 मिनट बाद एक के बाद हमलों की तेज़ आवाज़ें सुनाई दीं. हालांकि, यह साफ़ नहीं था कि हमले कहाँ हुए थे.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-15591846\u002F1.webp",{"local":17},{"headline":20,"body":21,"imageUrl":22,"images":23},"ताइज़ शहर के दक्षिण-पश्चिम में फैले पहाड़ों के","ताइज़ शहर के दक्षिण-पश्चिम में फैले पहाड़ों के बीच यह समझना मुश्किल है कि आमने-सामने की लड़ाई वाला इलाक़ा कहाँ से शुरू होता है. सऊदी अरब के समर्थन वाली सरकार के समर्थक बल हूती विद्रोहियों को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-15591846\u002F2.webp",{"local":22},{"headline":25,"body":26,"imageUrl":27,"images":28},"हूती विद्रोही इस महीने की शुरुआत में रेड","हूती विद्रोही इस महीने की शुरुआत में रेड सी के तट से तेज़ी से आगे बढ़े थे. उन्होंने समुद्री जहाज़ों की आवाजाही के लिए बेहद अहम एक संकरे रास्ते पर नियंत्रण कर लिया और इसके साथ ही यमन का गृहयुद्ध और तेज़ हो गया. लड़ाई को क़रीब से देखने के लिए हमने सरकार समर्थक बलों के साथ ताइज़ से सफ़र शुरू किया.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-15591846\u002F3.webp",{"local":27},{"headline":30,"body":31,"imageUrl":32,"images":33},"कई सुरक्षा चौकियों से होते हुए हम उस","कई सुरक्षा चौकियों से होते हुए हम उस जगह तक पहुँचे, जहाँ उनका नियंत्रण ख़त्म होता है और ऐसा इलाक़ा शुरू होता है, जिस पर किसी भी पक्ष का नियंत्रण नहीं है. देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-15591846\u002F4.webp",{"local":32},{"headline":35,"body":36,"imageUrl":37,"images":38},"पहाड़ी ढलानों पर जगह-जगह घर बने हैं. लेकिन","पहाड़ी ढलानों पर जगह-जगह घर बने हैं. लेकिन लड़ाई से बचने के लिए परिवारों के चले जाने के बाद इनमें से कई घर ख़ाली पड़े हैं.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-15591846\u002F5.webp",{"local":37},{"headline":40,"body":41,"imageUrl":42,"images":43},"वहाँ डरावना सन्नाटा है. शहर में लगातार तेज़ी","वहाँ डरावना सन्नाटा है. शहर में लगातार तेज़ी से दौड़ती कारों और मोटरसाइकिलों की आवाज़ यहाँ सुनाई नहीं देती. केवल बकरियों के मिमियाने और दोनों तरफ़ से हो रही गोलीबारी की आवाज़ सुनाई देती है.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-15591846\u002F6.webp",{"local":42},{"headline":45,"body":46,"imageUrl":47,"images":48},"लड़ाई वाले इलाक़े से क़रीब एक किलोमीटर दूर","लड़ाई वाले इलाक़े से क़रीब एक किलोमीटर दूर अपने घर के बाहर बकरियों के झुंड के साथ बैठे अली ने कहा, \"मोर्टार के दो गोले यहाँ मेरी ज़मीन पर गिरे थे.\"","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-15591846\u002F7.webp",{"local":47},{"headline":50,"body":51,"imageUrl":52,"images":53},"उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को विस्थापित","उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को विस्थापित लोगों के एक शिविर में भेज दिया है, क्योंकि वे लगातार हो रही गोलाबारी और गोलीबारी को अब सह नहीं पा रहे थे. अली अपनी पत्नी और बहनों के साथ जानवरों की देखभाल के लिए वहीं रुक गए.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-15591846\u002F8.webp",{"local":52},{"headline":55,"body":56,"imageUrl":57,"images":58},"उन्होंने कहा, \"मैं बहुत डरा हुआ हूँ. लेकिन","उन्होंने कहा, \"मैं बहुत डरा हुआ हूँ. लेकिन मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है. इन जानवरों के बिना हम सभी भूखे रहेंगे और वैसे भी मर जाएंगे.\"","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-15591846\u002F9.webp",{"local":57},[60],"asia",[62],"World & Politics",{"name":64,"url":65},"BBC Hindi","https:\u002F\u002Fwww.bbc.com\u002Fhindi\u002Farticles\u002Fcq783pkenlpdo?at_medium=RSS&at_campaign=rss","hi",{"handle":68,"displayName":69},"spots","Spots",null,{"views":72,"likes":73,"saves":73,"shares":73,"completions":73,"opens":73,"skips":73,"depthSum":73},3,0,"2026-09-29T02:53:06.448Z","local"]