[{"data":1,"prerenderedAt":-1},["ShallowReactive",2],{"$f22n9xh99o0r16":3},{"_id":4,"slug":5,"title":6,"subtitle":7,"kind":8,"cards":9,"tags":58,"categories":60,"source":62,"lang":65,"author":66,"audioState":69,"stats":70,"publishedAt":73,"renderer":74},"6abd1e1cca21c797c7ea1e6b","--bbc-news-002d2913","दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में पायलट भिड़े, सऊदी अरब में करानी पड़ी लैंडिंग - BBC News हिंदी","प्रकाशित 30 सितंबर 2026, 13:12 ISTअपडेटेड 11 मिनट पहले","news",[10,13,18,23,28,33,38,43,48,53],{"headline":11,"body":7,"imageUrl":12,"sourceImageUrl":12},"दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में पायलट भिड़े, सऊदी अरब में करानी पड़ी लैंडिंग…","https:\u002F\u002Fichef.bbci.co.uk\u002Fnews\u002F1200\u002Fbranded_hindi\u002Fa5cc\u002Flive\u002F38642830-bcb0-11f1-a64c-550be9e3c66b.jpg",{"headline":14,"body":15,"imageUrl":16,"images":17},"दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की","दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक यात्री फ्लाइट बुधवार सुबह अचानक सऊदी अरब की ओर मोड़ दी गई और उसे वहीं लैंड करना पड़ा.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-002d2913\u002F1.webp",{"local":16},{"headline":19,"body":20,"imageUrl":21,"images":22},"इसराइली मीडिया के मुताबिक़, उड़ान के दौरान पायलट","इसराइली मीडिया के मुताबिक़, उड़ान के दौरान पायलट और को-पायलट के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा और कुछ समय के लिए हाइजैकिंग की आशंका पैदा हो गई.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-002d2913\u002F2.webp",{"local":21},{"headline":24,"body":25,"imageUrl":26,"images":27},"फ्लाइट FZ1073 ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई","फ्लाइट FZ1073 ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. इसमें क़रीब 150 से 180 लोग सवार थे, जिनमें ज़्यादातर इसराइली नागरिक थे.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-002d2913\u002F3.webp",{"local":26},{"headline":29,"body":30,"imageUrl":31,"images":32},"फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक़, उड़ान भरने","फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक़, उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद विमान ने पहले स्क्वॉक कोड 7700 भेजा. यह सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है. कुछ मिनट बाद विमान ने कोड 7500 भेजा, जो विमान के साथ अवैध हस्तक्षेप या हाइजैकिंग का संकेत देता है. बाद में विमान ने फिर से 7700 कोड भेजा. इमेज स्रोत, LightRocket via Getty Images","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-002d2913\u002F4.webp",{"local":31},{"headline":34,"body":35,"imageUrl":36,"images":37},"फ्लाइटरडार24 के डेटा के मुताबिक़, सऊदी अरब के","फ्लाइटरडार24 के डेटा के मुताबिक़, सऊदी अरब के ऊपर विमान ने अचानक दिशा बदली और तेज़ी से नीचे उतरना शुरू किया. विमान दो मिनट से भी कम समय में 17,000 फीट यानी 5,000 मीटर से ज़्यादा नीचे आ गया.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-002d2913\u002F5.webp",{"local":36},{"headline":39,"body":40,"imageUrl":41,"images":42},"इसके बाद विमान ने करीब सात मिनट तक","इसके बाद विमान ने करीब सात मिनट तक इमरजेंसी सिग्नल जारी किया. 05:40 पर फ्लाइट कुछ समय के लिए जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई. कुछ मिनट बाद यह फिर सऊदी अरब की ओर मुड़ गई और इसके बाद उतरना शुरू कर दिया. विमान को तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन यह उत्तर-पूर्वी सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतरा. यात्रियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि घटना के दौरान जब विमान नीचे आने लगा तो उन्हें अपनी जान का डर सताने लगा. देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-002d2913\u002F6.webp",{"local":41},{"headline":44,"body":45,"imageUrl":46,"images":47},"समाचार एजेंसी रॉयटर्स से एक इसराइली अधिकारी ने","समाचार एजेंसी रॉयटर्स से एक इसराइली अधिकारी ने नाम ज़ाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पायलटों के बीच हाथापाई होने के बाद दोनों ने इमरजेंसी सिग्नल भेजे थे. हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों में से किसी पायलट ने जानबूझकर इमरजेंसी सिग्नल भेजा था या नहीं.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-002d2913\u002F7.webp",{"local":46},{"headline":49,"body":50,"imageUrl":51,"images":52},"इसराइली प्रसारक एन12न्यूज़ के चीफ़ पॉलिटिकल एनलिस्ट अमित","इसराइली प्रसारक एन12न्यूज़ के चीफ़ पॉलिटिकल एनलिस्ट अमित सेगल ने एक्स पर लिखा कि ऐसा लगता है कि दोनों पायलटों के बीच उड़ान के दौरान हाथापाई हुई, जिसके बाद पूरे मध्य पूर्व में हाई अलर्ट कर दिया गया.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-002d2913\u002F8.webp",{"local":51},{"headline":54,"body":55,"imageUrl":56,"images":57},"उनकी इस टिप्पणी को रीपोस्ट करते हुए इसराइल","उनकी इस टिप्पणी को रीपोस्ट करते हुए इसराइल में अमेरिका के राजदूत माइक हकबी ने कहा कि घटना ने पूरे मध्य पूर्व, ख़ासकर इसराइल में, लोगों और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर कर दिया था. उन्होंने कहा कि अच्छा है कि मामला इससे ज़्यादा गंभीर नहीं हुआ.","\u002Fapi\u002Fmedia\u002Fposts\u002F--bbc-news-002d2913\u002F9.webp",{"local":56},[59],"asia",[61],"World & Politics",{"name":63,"url":64},"BBC Hindi","https:\u002F\u002Fwww.bbc.com\u002Fhindi\u002Farticles\u002Fcmgqdxjn84v2o?at_medium=RSS&at_campaign=rss","hi",{"handle":67,"displayName":68},"spots","Spots",null,{"views":71,"likes":72,"saves":72,"shares":72,"completions":72,"opens":72,"skips":72,"depthSum":72},1,0,"2026-09-30T14:35:08.170Z","local"]